विज्ञापन

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, झारखंड में 15 लाख के इनामी शहदेव महतो समेत 4 ढेर, AK-47 बरामद

झारखंड के चतरा और हजारीबाग के सीमावर्ती जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी शहदेव महतो मारा गया है. महिला नक्सली नताशा को भी ढेर कर दिया गया है.

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, झारखंड में 15 लाख के इनामी शहदेव महतो समेत 4 ढेर, AK-47 बरामद

झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से मुठभेड़ में अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक दर्ज की है. चतरा और हजारीबाग के सीमावर्ती जंगलों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है. मौके से AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद मिला है.

मारे गए नक्सलियों में बड़े नाम शामिल

इस मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी शहदेव महतो मारा गया है. महतो को इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली नताशा को भी ढेर कर दिया है. अन्य दो नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है.

खुफिया इनपुट पर हुई घेराबंदी

पुलिस प्रशासन को खुफिया सूचना मिली थी कि चतरा-हजारीबाग सीमा पर नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. 

देखें- कांकेर मुठभेड़ में ‘रूपी' ढेर: बस्तर की आखिरी तेलुगू महिला माओवादी कमांडर का अंत, पति भी एनकाउंटर में मारा गया था

4 नक्सली ढेर, कई घायल 

सुरक्षा बालों ने मौके पर जाकर नक्सलियों की घेराबंदी कर दी. खुद को घिरा हुआ देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. घंटों तक चली भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर कर दिए गए. कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है. 

एके-47 जैसे हथियार मिले

एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान के दौरान AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ. इसके अलावा नक्सली साहित्य और दैनिक इस्तेमाल की चीजें भी मिली हैं.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों को अंदेशा है कि कुछ और नक्सली घायल अवस्था में घने जंगलों का फायदा उठाकर छिपे हुए हो सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षाबल ढील देने के मूड में नहीं हैं. पूरे वन क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

देखें- Jharkhand: 1 करोड़ इनामी नक्सली से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

लेखक के बारे में
img
हरिबंश शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maoist Killed, Jharkhand Naxal Encounter, Maoist Activities In Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com