बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक तेल मिल में मंगलवार को भीषण आग लग गई. शिवांगी राइस ब्रान ऑयल मिल में आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मिल के आसपास और भी कई फैक्ट्रियां हैं. आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.
प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि आग मिल के बॉयलर के पास लगी. मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के नासिक के पास 3.6 तीव्रता का भूकंप
सीएसपी बिलासपुर, पूजा कुमार ने कहा कि "एक तेल कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची. छह फायर टेंडरों का उपयोग करके आग पर काबू पा लिया गया है. कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं