विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

ISRO ने कहा- विक्रम लैंडर से नहीं हो पा रहा संपर्क, लगातार कर रहे कोशिश

इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि विक्रम लैंडर से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है.

Also Read in
ISRO ने कहा- विक्रम लैंडर से नहीं हो पा रहा संपर्क, लगातार कर रहे कोशिश
विक्रम लैंडर से नहीं हो पा रहा संपर्क
  • विक्रम लैंडर से नहीं हो पा रहा संपर्क
  • लगातार की जा रही कोशिशें: ISRO
  • मंगलवार सुबह ISRO ने दी जानकारी
नई दिल्ली:

इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि विक्रम लैंडर से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है. चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) का पता तो लगा लिया लेकिन उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है हालांकि लैंडर से संपर्क करने की पूरी कोशिश की जा रही है. इसरो ने मंगलवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर यह जानकारी दी. यह जानकारी इसरो द्वारा उस वक्त में आई है जब सोमवार को एएनआई के हवाले से यह जानकारी मिली थी कि इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया कि विक्रम ने "हार्ड लैंडिंग" की और ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल इमेज लेने में कामयाबी हासिल की थी. इससे पहले इसरो के एक अधिकारी ने बताया था कि लैंडर एक ही टुकड़े के रूप में है, टुकड़ों में नहीं टूटा है.

अधिकारी ने कहा था, 'हम लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. यहां इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक टीम इस काम में जुटी है.'  'चंद्रयान-2' में एक ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं. लैंडर और रोवर की मिशन अवधि एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिनों के बराबर है.

इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार को कहा था कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क साधने की 14 दिन तक कोशिश करेगी. उन्होंने रविवार को लैंडर की तस्वीर मिलने के बाद यह बात एक बार फिर दोहराई थी.
 

VIDEO: Chandrayaan 2: ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrayaan 2, ISRO, Vikram Lander
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com