लोकसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बारी है केंद्र में सरकार बनाने को लेकर समीकरण साधने की. ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस आम चुनाव में 240 सीटें मिली हैं. यानी वो पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे है. ऐसे में अगर उसे अब सत्ता में वापसी करनी है तो एनडीए के घटक दल टीडीपी (तेलगु देशम पार्टी) और जेडीयू ( जनता दल यूनाइटेड) जैसों पर निर्भर रहना होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी अपने तमाम घटक दलों से संपर्क साधना शुरू कर चुकी है. इसी क्रम में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उस अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि बीजेपी को समर्थन देने के लिए अपनी पार्टी से लोकसभा अध्यक्ष और अपने हर एक तीन सांसद पर एक मंत्री पद की मांग कर सकते हैं. चंद्रबाबू नायडू ने इन दावों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ पहले भी थे और आगे भी बने रहेंगे.

5 मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष का पद चाहते हैं नायडू
सूत्रों से जो जानकारी निकलकर आ रही है उसके मुताबिक चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने इस आम चुनाव में कुल 16 लोकसभा सीट जीती है. ऐसे में नायडू जिस तरह से अपने तीन सांसदों पर एक मंत्री पद मांग रहे हैं, अगर वो हो गया तो नई सरकार में उनके कुल 5 केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं. साथ ही चंद्र बाबू नायडू ने अपनी पार्टी के लिए लोकसभा अध्यक्ष का पद भी देने की मांग की है. हालांकि, इन तमाम खबरों को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर टीडीपी या बीजेपी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

NDA की सरकार बनती है तो इसमें टीडीपी के साथ-साथ नीतीश कुमार की जेडीयू की भी अहम भूमिका होगा. लोकसभा चुनाव परिणाम के आने के बाद से ही जेडीयू और टीडीपी किस गठबंधन के साथ जाएगी, इसे लेकर तमाम अकटलें लगाई जाने लगी हैं. हालांकि, ये लगभग तय है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पीएम मोदी के साथ खड़े रहेंगे और केंद्र में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी. सरकार बनने से पहले तमाम समीकरणों पर चर्चा करने के लिए एनडीए ने अपने घटक दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं