Delhi Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Updates: दिल्ली की सातों सीटों पर मतगणना के बीच रुझान पल-पल बदल रहे हैं. हालिया, रुझानों में बीजेपी 7 में से 6 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, एक सीट पर इंडिया गठबंधन बढ़त बनाए हुए है. कई एग्जिट पोल्स में भी ये रुझान सामने आए थे कि इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिल सकती है. हालांकि, अभी तब ये साफ नहीं हो पाया है कि वो सीट कौन-सी है, जिस पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलती नजर आ रही है. सुबह 11 बजे तक चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं.
मतगणना के रुआती रुझानों में दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम आगे चल रहे थे. सहीराम के सामने बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी मैदान में हैं. दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट में बिजवासन, देवली, कालकाजी, पालम, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद, महरौली, संगम विहार, बदरपुर और छतरपुर शामिल हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली की चंदनी चौक लोकसभा सीट हर बार काफी चर्चा में रहती है. इस सीट में ही पुरानी दिल्ली का ज्यादा क्षेत्र आता है. चांदनी चौक सीट पर इस बार मतदान प्रतिशत कुछ कम दर्ज किया गया. यहां कुल 58.60 फीसदी मतदान हुआ था. इसके मटिया महल विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 67.19 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल के साथ है.
साल 2019 लोकसभा चुनाव मे चांदनी चौक सीट से जय प्रकाश अग्रवाल हार गए थे. उन्हें बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हर्ष वर्धन ने मात दी थी. डॉ. हर्ष वर्धन को कुल 5,19,055 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को 2,90,910 मिले थे. चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में लगभग 1,413,535 वोटर्स हैं, जिसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है.
ये भी पढ़ें :- हैदराबाद में फिर बजेगा ओवैसी का डंका - रुझानों में AIMIM आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं