देश के कई राज्यों में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है. कई जगहों पर यह बारिश लोगों के लिए भी आफत बन चुकी है. हालांकि चंडीगढ़ में कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है. चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की इमरजेंसी की तस्वीर सामने आई है, जिसके गेट पर पानी ही पानी है. आलम यह है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के आने-जाने के लिए आपको पानी में से होकर ही गुजरना होगा. ऐसे में इमरजेंसी तक आने वाली एंबुलेंस पानी में आकर रुकती है और मरीजों को या तो स्ट्रेचर के जरिए या फिर पानी में से गुजरते हुए पैदल ही इमरजेंसी में जाना पड़ रहा है.
चंडीगढ़ में जरा सी बारिश अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए आफत बन गई है. बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण इमरजेंसी में बारिश का पानी घुस गया. इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
अस्पताल के इमरजेंसी गेट के साथ ही पूरे रास्ते पर पानी है. इसके चलते यहां अपने बीमार मरीजों को लेकर आने वाले लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. यहां तक की सुरक्षा गार्ड को भी पानी में खड़ा होना पड़ रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अस्पताल में पानी भरने और आम लोगों को हो रही परेशानी के बाद अब इस पानी की निकासी की कोशिश शुरू की गई है. अस्पताल से पानी को निकाला जा रहा है.
बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से बारिश से पहले पानी की निकासी करने वाले नालों की सफाई नहीं करवाई गई, जिसके चलते लोगों को यह दिन देखना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें :
* चंडीगढ़ : वाहन सवार युवकों को सड़क पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने भारी जुर्माना ठोका
* Chandigarh Police Bharti 2023: चंडीगढ़ पुलिस में ASI के 44 पद, बैचलर डिग्री वाले करें आवेदन, इस डेट तक भरे जाएंगे फॉर्म
* पाकिस्तान से ड्रोन से आ रहे अवैध हथियारों के एक बडे सौदागर को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं