विज्ञापन

चंपत राय संत आदमी, उनके साथ विश्वासघात हुआ है: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती

चिदानंद सरस्वती ने कहा कि SIT की तेजी से जांच में जिन लोगों के नाम आए, उन्हें जेल भेजा गया. इस मामले के दोषी नहीं बचने चाहिए. अब जो व्यवस्था बने वो मॉडल बने, नजीर बने.

चंपत राय संत आदमी, उनके साथ विश्वासघात हुआ है: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती
  • परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने राम मंदिर के चंदे को अस्पताल-शौचालय निर्माण में लगाने की सलाह दी
  • चिदानंद सरस्वती ने चंपत राय को संत बताया और चढ़ावा चोरी मामले में उनके खिलाफ सियासत से बचने की बात कही
  • उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे की चोरी में दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और जांच में पारदर्शिता होनी चाहिए
नई दिल्ली:

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने राम मंदिर चढ़ावा को लेकर कहा कि चंदे का इस्तेमाल अलग-अलग जिलों में अस्पताल और शौचालय बनाने में करना चाहिए. साथ ही उन्होंने चंपत राय को संत बताया. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चंपत राय को क्लीन चिट देते हुए उन्होंने कहा कि चंपत राय को मैं 45 सालों से जानता हूं. उनके साथ विश्वासघात हुआ है. चुनाव को लेकर उनके खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा है, चढ़ावा चोरी को सियासत की डोरी से ना बांधा जाए.

चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आने वाला चंदा जमा ही ना हो, उसका अलग-अलग जिलों में अस्पताल और शौचालय निर्माण में खर्च किया जाए. चंदा ब्याज के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयुक्त होना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना से पीड़ा है. राम मंदिर सदियों की साधना के बाद बनाया गया है और ये अंदर के लोगों ने कर दिया. चिदानंद सरस्वती ने कहा कि अंधेरा छटेगा, प्रकाश होगा और जांच में दूध का दूध पानी का पानी होगा. सनातनी ने बड़े-बड़े आघात सहे हैं, चुनौतियों को स्वीकारा है. लोगों की आस्था और बढ़ेगी.

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष ने कहा कि SIT की तेजी से जांच में जिन लोगों के नाम आए, उन्हें जेल भेजा गया. इस मामले के दोषी नहीं बचने चाहिए. अब जो व्यवस्था बने वो मॉडल बने, नजीर बने. उन्होंने कहा कि मोदी और योगी पर वो अंधेरे में भी विश्वास कर सकते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

चिदानंद सरस्वती के बयान, जिसमें उन्होंने कहा, "एक SIT जांच कर रही और अब दूसरी SIT यानी Sanatan intelligence की जरूरत है ऐसा क्यों?" इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आस्था पर आघात ना पहुंचे, इसके लिए संत समाज को बैठना पड़ेगा. जब भी कुछ होता तो कुछ नया गढ़ने के लिए होता है. हर मंदिर सुदृढ़ हो, ताकि ऐसी घटना ना हो.

साथ ही राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी का मामला सामने आने पर उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में कुछ भी होना संभव नहीं है. जांच के लिए बद्रीनाथ में समिति गठित हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चंदा चोरी करने वालों को महादंड मिलेगा. अभी हिंदुओं को बहुत सावधान रहना है, SIT और जांच एजेंसी, कानून और देश की सरकार पर हमलोगों को पूरा भरोसा रखाना है और निश्चित तौर पर जो दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी. चंपत राय और बड़े पदाधिकारियों का नाम के लेकर उन्होंने कहा कि जांच में जो निकल कर आएगा, वो सबके सामने आ ही जाएगा. 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बदलाव नहीं, नृत्य गोपालदास होंगे शामिल, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला

ये भी पढ़ें: चढ़ावा चोरी के खुलासे से पहले 16-18 लाख और अब 24 लाख तक, राम मंदिर के रोजाना के दान में आया बड़ा बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champat Rai, Parmarth Niketan Ashram, Ram Mandir Donation Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com