विज्ञापन
This Article is From May 22, 2022

पेट्रोल-डीज़ल पर घटी एक्साइज़ ड्यूटी, गैस सिलेंडर पर सब्सिडी : बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र का बड़ा ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सरकार पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर ₹6 प्रति लीटर कम कर रही है.

(प्रतिकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जारी सियासत के बीच केंद्र सरकार ने इनपर एक्साइज ड्यूटी कम करने का बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर ₹6 प्रति लीटर कम कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी. इसका सरकार के लिए लगभग ₹ 1 लाख करोड़ प्रतिवर्ष का राजस्व निहितार्थ होगा."

12 सिलेंडर तक 200 रुपये की सब्सिडी

वहीं, घरेलू गैस के संबंध में उन्होंने कहा, " साथ ही इस वर्ष हम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹ 200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे. इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी. इससे सालाना लगभग ₹6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा."

बता दें कि एक-एक कर किए गए 12 ट्वीट में वित्त मंत्री ने कई उत्पादों पर से एक्साइज, कस्टम, इंपोर्ट और एस्कपोर्ट ड्यूटी कम करने की जानकारी दी है. मंत्री ने ट्वीट कर कहा, " हम प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल और बिचौलियों पर सीमा शुल्क भी कम कर रहे हैं, जहां हमारी आयात निर्भरता अधिक है. इससे अंतिम उत्पादों की लागत में कमी आएगी. इसी तरह हम लौह और इस्पात के लिए कच्चे माल और बिचौलियों पर उनकी कीमतों को कम करने के लिए सीमा शुल्क को कम कर रहे हैं. स्टील के कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क कम किया जाएगा. हालांकि, कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा." 

मोदी सरकार में महंगाई है कम 

निर्मला सीतारमण ने कहा, " पीएम मोदी  ने जब से जिम्मा संभाला है, केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित. हमने गरीबों और मध्यम वर्ग की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं. नतीजतन, हमारे कार्यकाल के दौरान औसत महंगाई पिछली सरकारों की तुलना में कम रही है."

यह भी पढ़ें -

सीबीआई ने बंगाल के मंत्री से बेटी की ‘अवैध' नियुक्ति के सिलसिले में तीसरे दिन पूछताछ की

शिवाजी से जुड़े स्थान पर डांस कर बुरी फंसी मराठी कलाकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Video : मध्‍य प्रदेश: नीमच में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्‍या, विशेष समुदाय के होने का था शक

लेखक के बारे में
img
श्रावणी शैलजा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price, Nirmala Sitharaman, Current Price Of Petrol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com