पुलिस ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित लाल महल पर भारतीय लोक नृत्य लावणी की शूटिंग करने के आरोप में एक महिला कलाकार और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. शिवाजी महाराज ने अपने जीवन के कई आरंभिक वर्ष इस स्थान पर गुजारे थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत कुछ राजनीतिक संगठनों ने नृत्य संबंधी वीडियो की निंदा की, जिसके चलते नृत्यांगना वैष्णवी पाटिल को माफी मांगनी पड़ी.
अधिकारी ने कहा कि पाटिल और तीन अन्य के खिलाफ लाल महल के चौकीदार की शिकायत पर शुक्रवार रात फराशखाना थाने में मामला दर्ज किया गया. लाल महल शहर के बीचोबीच स्थित लाल रंग की इमारत है, जहां मराठा योद्धा शिवाजी महाराज ने अपने बचपन के कई वर्ष गुजारे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, ''वैष्णवी पाटिल ने सोमवार को लाल महल में लावणी नृत्य की प्रस्तुति दी और उनके साथ मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उस समय ड्यूटी कर रहे चौकीदार की शिकायत में कहा गया है उसने उन्हें स्मारक के परिसर में नृत्य नहीं करने और वीडियो नहीं बनाने के लिये कहा.'' अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है. लावणी महाराष्ट्र का लोकप्रिय लोक नृत्य है, जिसमें कामुक भावभंगिमाओं की अधिकता होती है.
ये भी पढ़ें: मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग के साथ मारपीट, सड़क किनारे मिला शव; BJP की पूर्व पार्षद के पति के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के मंत्री तथा राकांपा के नेता जितेंद्र अव्हाड ने घटना की निंदा की. उन्होंने ट्वीट किया, ''शिवाजी महाराज का लाल महल नृत्य की वीडियो शूट करने के लिये नहीं है. ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिये. यदि किसी ने ऐसा किया है (नृत्य का वीडियो बनाया हो), तो उसे अपलोड न करें.'' वीडियो को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद पाटिल ने शुक्रवार को माफी मांग ली.
Video : देश प्रदेश: घट सकती हैं खाने के तेल की कीमतें, पॉम ऑयल के निर्यात से प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं