- केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ की बैठक
- डीपफेक को लेकर बनेंगे नियम - केंद्र
- आम लोगों को जागरूर करना भी जरूरी - केंद्र
'डीपफेक' को लेकर केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ बैठक की. इस बैठक में Google, Facebook, YouTube समेत ऑनलाइन प्लेटफार्मों भी मौजूद रहे. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस बैठक में चार अहम मुद्दों पर सहमति बनी है. डीपफेक आज लोकतंत्र के लिए नया खतरे की तरह है. और सरकार को लगता है कि इसके खिलाफ तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. केंद्र सरकार जल्द ही इसे लेकर नियम तय करेगी. साथ ही हमे लगता है कि इसके खिलाफ लोगों में जागरूकता को बढ़ाना बेहद जरूरी है.
अश्विनी वैष्णव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हम हम डीपफेक से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए नियम बनाएंगे. आज लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए हम दिसंबर के पहले सप्ताह में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अगले दौर की बैठक भी करेंगे.
इन मुद्दों पर हुई बात
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई. पहला मुद्दा था - डीपफेक का पता कैसे लगाया जा सकता है; क्या और कैसे लोगों को डीपफेक पोस्ट करने से रोका जा सकता है और क्या ऐसी सामग्री को वायरल होने से रोका जा सकता है. साथ ही साथ एक रिपोर्टिंग तंत्र कैसे लागू किया जा सकता है ताकि किसी भी ऐप या वेबसाइट पर उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म और अधिकारियों को डीपफेक के बारे में सचेत कर सकें. ताकि इसे लेकर कार्रवाई की जा सके. जनता के बीच इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार, इंडस्ट्री और मीडिया को साथ मिलकर काम करना होगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
रश्मिका का आया था डीपफेक वीडियो
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक फेक वीडियो (Rashmika Mandanna Deepfake Video) सामने आया था. जिसे AI के जरिए बनाया गया था. वीडियो में देखा गया था कि एक महिला लिफ्ट में एंट्री लेती है, जिसका चेहरा हूबहू रश्मिका जैसा है. उस महिला के चेहरे को AI के डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल रश्मिका जैसा बना दिया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना का रिएक्शन भी आया था. रश्मिका ने फेक वीडियो को बहुत डरावना बताया था.
रश्मिका ने एक्स पर लिखा था पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था "मेरे डीपफेक वीडियो, जो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं. मुझे उसके बारे में बात करते और उसे शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है. ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं