विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर देश भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को तय करने क लिए मोदी सरकार ने मंत्रियों की एक विशेष समिति बनाई है.

Also Read in
केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर देश भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
पीएम मोदी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्र सरकार अपने चार साल पूरे होने के मौके पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को तय करने क लिए मोदी सरकार ने मंत्रियों की एक विशेष समिति बनाई है. इस समिति को अगले कुछ दिनों में सरकार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देनी है. सरकार द्वारा बनाई गई मंत्रियों की समिति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल जैसे मंत्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर संसदीय समिति में मतभेद

यही समिति तैयारियों को भी अंतिम रूप देगी. केंद्र सरकार ने इस कंपनी को सभी मंत्रालयों से अपने चार साल की उपलब्धि के बारे में बताने भी कहा है. मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक बुकलेट और ई-बुकलेट भी तैयार किया जाएगा. मोदी सरकार ने इस मौके पर अपने अलग-अलग मंत्रियों को अपने क्षेत्र में जाकर आम जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा है.

VIDEO: कर्नाटक में लिंगायत को मिला अलग धर्म का दर्जा.


इस दौरान मंत्रियों और सांसदों से प्रेस कांफ्रेंस, पब्लिक मीटिंग और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करने को कहा गया है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com