केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह लाए गए VB - G Ram G (विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन - ग्रामीण) कानून के तहत राज्यों को आवंटित की गई राशि का विवरण जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा राशि पश्चिम बंगाल को दिया गया है. उत्तर प्रदेश के लिए 9,721 करोड़ रुपए , जबकि पश्चिम बंगाल के लिए 8,508 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
गौरतलब है कि एक जुलाई से मनरेगा की जगह नया कानून लागू होने जा रहा है. भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के चलते पश्चिम बंगाल को पिछले तीन सालों से मनरेगा के तहत पैसों का आवंटन नहीं किया जा रहा था. इस बार सरकार ने सभी 28 राज्यों के लिए राशि जारी कर दी है.
जानिए किस राज्य को कितनी राशि मिली

बिहार को केंद्र सरकार ने 6,715 करोड़ रुपये जारी किए हैं. गुजरात को 1,540 करोड़ रुपये दिए गए हैं. मध्य प्रदेश को 6,252 करोड़ रुपये दिए गए हैं. पिछले साल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 दिसंबर को ये बिल लोकसभा में पेश किया था. गौरतलब है कि मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के इस बिल का काफी विरोध किया था. यहां तक कि बिल की प्रतियां भी फाड़ी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं