Petrol And Diesel Price Increased By Rs 2 Per Liter: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में दो रुपये प्रति लिटर की बढ़ोतरी आज से कर दी है. इस बाबत सेंट्रल एक्साइज़ के अंडर सेक्रेटरी धीरज शर्मा ने नोटिस भी जारी कर दिया है. ये ऑर्डर कल से मतलब 8 अप्रैल से लागू होगा. हालांकि, सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा.
PSU Oil Marketing Companies have informed that there will be no increase in retail prices of #Petrol and #Diesel, subsequent to the increase effected in Excise Duty Rates today.#MoPNG
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 7, 2025
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि आदेश में यह नहीं बताया गया है कि इसका खुदरा कीमतों पर क्या असर होगा, लेकिन सरकार का कहना है कि खुदरा कीमतों में बदलाव नहीं होगा. अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को समायोजित किया जाएगा.
आपको बता दें कि आज मतलब 7 अप्रैल को ही शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था .सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3, 939.68 अंक की भारी गिरावट के साथ 71,425.01 अंक पर, निफ्टी 1,160.8 अंक फिसलकर 21,743.65 अंक पर आ गया था. यह जून की शुरुआत के बाद से शेयर बाजार में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.
दोपहर करीब 1:20 बजे सेंसेक्स 3,350 अंक टूटकर 72,014 पर आ गया. वहीं, निफ्टी भी 1,075 अंक गिरकर 21,828 पर पहुंच गया. ये जून की शुरुआत के बाद बाजार की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है.BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 20.16 लाख करोड़ रुपये घट गया और अब ये करीब 383.95 लाख करोड़ रुपये रह गया है. इस बीच पेट्रोल और डीजल के एक्साइज़ ड्यूटी में बढ़ोतरी की खबर आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं