विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही. 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
पाकिस्तान की ओर से कठुआ जिले से सटी सीमा पर फायरिंग की गई है (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया.  

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही. 

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और यह शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे बंद हुई.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cease Fire Violation By Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com