महुआ मोइत्रा घूसकांड में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पल्ला झाड़ लिया है. टीएमसी के महासचिव कुणाल घोष ने कहा है कि, पार्टी इस पर कुछ नहीं बोलेगी, संबंधित व्यक्ति से पूछिए.
टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर घूसखोरी के आरोप पर टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''...कोई टिप्पणी नहीं...इस मुद्दे पर टीएमसी कुछ नहीं कहेगी...इसका जवाब संबंधित व्यक्ति दे सकता है, टीएमसी पार्टी नहीं..."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#WATCH | West Bengal | Allegations of bribery against TMC MP Mahua Moitra: TMC State General Secretary Kunal Ghosh says, "...No comments...Regarding this issue, the TMC will not say anything... The related person may answer this, not the TMC party..." pic.twitter.com/uIqFZSeDE1
— ANI (@ANI) October 21, 2023
तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े विवाद से दूरी बना ली है. महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए ‘रिश्वत' लेने का आरोप है. आरोप है कि रियल एस्टेट से लेकर ऊर्जा तक विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने अदाणी समूह के बारे में संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ मोइत्रा को पैसे दिए थे.
दर्शन हीरानंदानी ने हाल ही में दावा किया था कि महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'बदनाम और शर्मिंदा' करने के लिए अदाणी पर निशाना साधा था. हीरानंदानी ने एक हलफनामे में यह दावा किया था.
तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव एवं प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘पार्टी को इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है. हमें लगता है कि जिस व्यक्ति के इर्द-गिर्द यह विवाद केंद्रित है, वही इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए सबसे उपयुक्त है.''
तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व किसी विवाद में पड़ने को तैयार नहीं है और इसलिए ‘‘इससे दूरी बनाए रखेगा.''
इस घटनाक्रम पर बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस हमेशा उस वक्त अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है, जब भी उसके नेता गिरफ्तार होते हैं या मुसीबत में फंसते हैं. तृणमूल कांग्रेस को यह बताने की जरूरत है कि वह महुआ मोइत्रा का समर्थन करती है या नहीं.''
महुआ मोइत्रा घूसकांड को लेकर अब तक किसी विपक्षी पार्टी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. यहां तक कि अब उनकी ही पार्टी ने उनके पक्ष में खड़े होने से इनकार कर दिया है. यानी कि महुआ मोइत्रा इस मामले में अकेली पड़ गई हैं.
यह भी पढ़ें -
बीजेपी सांसद ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच के लिए लोकपाल को लिखी चिट्ठी
"महुआ मोइत्रा ने पैसों के लिए रख दी देश की सुरक्षा गिरवी": BJP सांसद
"मजबूर करने की कोशिश की गई..": महुआ मोइत्रा मामले में वकील ने पुलिस को लिखी चिट्ठी
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं