विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

PNB की ब्रैडी हाउस ब्रांच सील, यहीं से हुआ था 11,300 करोड़ का बैंकिंग घोटाला

पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी के दूसरे चीफ फाइनेंस ऑफिसर रवि गुप्ता को पूछताछ के लिए समन किया है.

PNB की ब्रैडी हाउस ब्रांच सील, यहीं से हुआ था 11,300 करोड़ का बैंकिंग घोटाला
पंजाब नेशनल की ब्रैडी हाउस ब्रांच सील
  • यह वही ब्रांच है जहां 11500 करोड़ का पूरा घोटाला हुआ.
  • सीबीआई ने इस ब्रांच में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है.
  • दूसरे चीफ फाइनेंस ऑफिसर रवि गुप्ता को पूछताछ के लिए समन किया है.
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के केंद्र में रहे मुंबई के ब्रैडी हाउस ब्रांच को सील कर दिया गया है. सीबीआई ने इस ब्रांच में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है. ये वही ब्रांच है जहां 11500 करोड़ का पूरा घोटाला हुआ.

नीरव मोदी की कंपनी के CFO से CBI ने की 5 घंटे पूछताछ, आज फिर बुला सकती है 

दूसरे सीएफओ को सीबीआई ने भेजा सम्‍मन 
इससे पहले रविवार को सीबीआई ने पीएनबी की ब्रैडी रोड शाखा के समूचे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया था. अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने बैंक के महा प्रबंधक स्तर के अधिकारियों सहित पांच और अधिकारियों से पूछताछ की. वहीं पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी के दूसरे चीफ फाइनेंस ऑफिसर रवि गुप्ता को पूछताछ के लिए समन किया है.

इससे पहले रविवार को कंपनी के एक और सीएफओ विपुल अंबानी से सीबीआई ने पूछताछ की. सीबीआई ने विपुल अंबानी को ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ तलब किया था. क़रीब 5 घंटे तक पूछताछ हुई. सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि सोमवार को भी विपुल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. सीबीआई ने इस मामले में बैंक के कुछ निलंबित अधिकारियों से भी पूछताछ की. इस बीच सीवीसी सोमवार को पीएनबी के प्रमुख से इस घोटाले के सिलसिले में मुलाक़ात करेंगे.

PNB धोखाधड़ी : 200 मुखौटा कंपनियां और बेनामी संपत्ति ईडी-आयकर विभाग की जांच के दायरे में

15 शहरों में छापेमारी
इस सिलसिले में रविवार को दिल्ली के द्वारका में भी गीतांजली ज्वैलर्स के शोरूम पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा. कुल मिलाकर 15 शहरों पर कई जूलरी शोरूम और वर्कशॉप्स पर रविवार को छापे पड़े. भोपाल, रायपुर, वडोदरा, चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद, पटना, गुवाहाटी, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद और चेन्नई में ये छापे डाले गए.

इसी घोटाले के सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा में भी सीबीआई की टीम ने जांच की और बैंक अधिकारियों से पूछताछ की. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पीएनबी के एक पूर्व जनरल मैनेजर से भी पूछताछ हुई है.

VIDEO: राहुल गांधी बोले, पीएनबी घोटाले पर पीएम और वित्त मंत्री चुप क्‍यों हैं 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Punjab National Bank, PNB Fraud, Brady House Branch, Nirav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com