विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी अधिकारी और बिचौलिये को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक शशि शेखर और व्यापारी राजकुमार अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी अधिकारी और बिचौलिये को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में ईडी के एक अधिकारी और बिचौलिये को गिरफ्तार किया है.
  • अधिकारी ने रकम व्यापारी के पास रखी दी थी
  • राशि कानूनी आय के रूप में वापस लेने का इरादा था
  • आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज
नई दिल्ली: सीबीआई ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक और एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है. सीबीआई सूत्रों के अनुसार सहायक निदेशक शशि शेखर और व्यापारी राजकुमार अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सहायक निदेशक शशि शेखर ने साल 2017 में ​विभिन्न व्यक्तियों से कथित तौर पर रिश्वत के रूप में 10 लाख रुपये लिये थे. यह रकम व्यापारी राजकुमार अग्रवाल के पास इस मंशा के साथ रखी गई थी कि इसे कानूनी आय के रूप में वापस लिया जा सके.

VIDEO : भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण

यह आरोप लगाया गया है कि शेखर ने अग्रवाल से कहा था कि वह कूरियर के माध्यम से कुछ खाली चेक के साथ उनके कार्यालय को धन भेजें. वे लोग इस बात को भलीभांति जानने के बावजूद बड़ी रकम का नकदी लेन—देन कर रहे थे कि आयकर अधिनियम के तहत दो लाख रुपये से अधिक की रकम का नकद लेन—देन दंडनीय है. इस मामले में आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Enforcement Directorate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com