विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2022

नोएडा में NBCC के पूर्व सीजीएम के घर सीबीआई और आईटी का छापा

नोएडा के सेक्टर 19 में स्थित मकान से करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और ज्वेलरी बरामद

नोएडा में NBCC के पूर्व सीजीएम के घर सीबीआई और आईटी का छापा
नोएडा में आईटी और सीबीआई ने छापा मारकर करीब दो करोड़ रुपये और ज्वेलरी बरामद की है.
नई दिल्ली:

नोएडा के सेक्टर 19 के एक मकान में IT ने रेड की है. कल देर शाम से चल रही रेड में इनकम टैक्स की टीम कई दस्तावेज खंगाल रही है. सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान दो करोड़ रुपये से ज्यादा कैश भी बरामद हुआ है. नोएडा में एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम के घर पर यह छापा मारा गया है. 

जानकारी के मुताबिक जिस घर में आईटी ने छापा मारा है वहां नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन यानी NBCC के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल और उनका परिवार रहता है, बताया जा रहा है मौके से आईटी को मिला कैश करोड़ों में है. भारी संख्या में कैश मिलने के बाद नोटों की गिनती के लिए मशीनें भी मंगाई गई हैं. कहा जा रहा है कि परिवार ने कैश को लेकर दावा किया था जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग ने परिवार से कैश को लेकर दस्तावेज मांगे हैं.

इनकम टैक्स विभाग मित्तल परिवार से पूछताछ कर रहा है साथ है. अन्य दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि छापेमारी एनबीसीसी से जुड़े एक पुराने मामले को लेकर की गई है.

देश प्रदेश : कोरोना काल में बंपर मुनाफा कमाने वाली कंपनी माइक्रो लैब्स पर IT का छापा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI And IT Raid, Former NBCC CGM, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com