पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम ने विश्व क्रिकेट के तीन ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिसे वो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर मानते हैं. अकरम ने रिचर्ड हेडली, इमरान खान, कपिल देव और विवियन रिचर्ड्स को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट खिलाड़ी करार दिया है. वहीं, आजके दौर से अकरम ने ऐसे तीन खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो इन महान खिलाड़ियों के बराबर याद किए जाएंगे. ओल्ड बॉयज़, न्यू बॉल्स - बीफ़ी और ब्यूमोंट के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए अकरम ने उन खिलाड़ियों का चुनाव किया है.
वसीम अकरम ने कोहली, जो रूट औऱ केन विलियमसन को वर्तमान क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा है जिसकी तुलना हेडली, इमरान खान, कपिल देव और फिर महान विव रिचर्ड्स के साथ हो सकता है. अकरम ने कहा, "हेडली, इमरान खान, कपिल देव और फिर महान विव रिचर्ड्स, ये ऐसे नाम हैं जिन्हें आप कभी भुला नहीं सकते, ये वाकई आइकॉनिक नाम हैं. अगर आज के खिलाड़ियों की बात करें, तो 10 साल बाद जो रूट, विराट कोहली और न्यूजीलैंड के वो महान बल्लेबाज विलियमसन, जिन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट लिया है. इनका नाम लिया जाएगा.
अकरम ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मैं इस लिस्ट में पाकिस्तान के खिलाड़ी का नाम लेने चाहता हूं लेकिन मैं कर नहीं सकता हूं. पाकिस्तान के पास बाबर आजम हैं, लेकिन उन्होंने पिछले तीन सालों में टेस्ट क्रिकेट में खासकर विदेशी दौरों पर कोई शतक नहीं लगाया है. तो हां, पाकिस्तान क्रिकेट में कई समस्याएं हैं और बदकिस्मती से इनका कोई तुरंत हल नहीं है".
स्विंग ऑफ सुल्तान के नाम से विख्यात वसीम अकरम ने इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं है जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. सचिन के नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं. तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
यह भी पढ़ें | हार्दिक पंड्या ट्रेड डील में नया मोड़, इन 3 खिलाड़ियों पर अटका मामला, मुंबई इंडियंस के लिए बढ़ी टेंशन
यह भी पढ़ें | वैभव सू्र्यवंशी को लेकर टीम चयन पर घिरे गौतम गंभीर का पलटवार, बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं
यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित नहीं, गौतम गंभीर का बड़ा दावा, बोले- वनडे सीरीज में भारत जीता तो श्रेय इन खिलाड़ियों को जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं