चंडीगढ़ में हिट एंड रन (Chandigarh Hit and Run Case) का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक 25 वर्षीय युवती घर के पास आवारा कुत्ते को खाना खिला रही थी, उसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी. हिट एंड रन की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. युवती के सिर में चोट आई है. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
घटना शनिवार की है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवती कुत्ते को खाना खिला रही है. इसी दौरान महिंद्रा थार एसयूवी दिखाई देती है. गाड़ी तेजी से यू टर्न लेती है और युवती को टक्कर मारते हुए वहां से चली जाती है. वीडियो में महिला तड़पती दिखाई देती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कोई मदद के लिए नहीं रुका
वीडियो में देखा जा सकता है कि एसयूवी की टक्कर लगने के बाद युवती छिटककर दूसरी तरफ गिर जाती है. युवती की पहचान तेजस्विता के तौर पर हुई है. उसके पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था.
तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल के मुताबिक, उनकी बेटी ने ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विस की परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. वह अपनी मां के साथ अक्सर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने जाया करती थी. शनिवार को इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गाड़ी और ड्राइवर की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:-
Kanjhawala Case: कंझावला केस के 6 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं