दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में आरोपियों के ब्लड सैम्पल को जांच के लिए रोहिणी लैब भेजा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भेजे गए थे ब्लड सैम्पल लिए गए थे. वहीं मृतक लड़की अंजलि का विसरा भी रोहिणी के फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया. ब्लड सैम्पल से पता चलेगा कि आरोपियो ने शराब पी थी या नहीं. हालांकि पुलिस ने अस्पताल में आरोपियों की मेडिकल जांच कराई थी. इस मामले में FSL जल्द ही दिल्ली पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी.
कंझावला कांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उन्हें पता था पीड़िता अंजलि उनकी कार के नीचे फंस गई है और वो डर के चलते गाड़ी सड़क पर दौड़ाते रहे. कंझावला तक के रूट में उन्होंने कई बार गाड़ी यू टर्न की. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डर था कि लड़की को गाड़ी से निकाला तो हत्या का केस लग जाएगा और वो बुरे फंस जाएगे....क्योंकि ड्राइवर अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसलिए एक्सीडेंट होने के बाद आरोपियों ने लड़की को कार के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की. आपको बता दें कि दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार युवकों ने 20 साल की अंजलि को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे. लड़की कार के नीचे फंसी रही और कई किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही. पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घसीटे जाने के कारण उसके पैर भी शरीर से अलग हो गए थे. पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें : राजस्थान पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड के कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर
ये भी पढ़ें : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं