विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने पर पंजाबी सिंगर्स के खिलाफ मामला दर्ज

गाने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाली गई थी, जिसे हिंसा और बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला पाया गया.

हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने पर पंजाबी सिंगर्स के खिलाफ मामला दर्ज
IPC की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
नई दिल्ली:

पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर डाले गए एक गाने में कथित तौर पर हिंसा और बंदूक की संस्कृति को प्रोत्साहन देने को लेकर पंजाबी गायकों, शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूस वाला और मनकीरत औलख के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मनसा) नरेंद्र भार्गव ने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. भार्गव ने एक वक्तव्य में कहा कि आरंभिक जांच के अनुसार गाने को मनसा जिले में स्थित मुस्सा गांव में मूस वाला के घर पर रिकॉर्ड किया गया था.

आदिवासी बच्चे ने पंजाबी गाने पर किया ऐसा जबरदस्त डांस, गुरु रंधावा बोले- 'जल्द मिलूंगा इससे...' देखें Video

गाने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाली गई थी, जिसे हिंसा और बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला पाया गया. भार्गव ने कहा कि मूस वाला का गाना ''पखिया पखिया पखिया गन विच पंज गोलियां'' हिंसा और बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देता है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाबी गानों में हिंसा और बंदूक की संस्कृति के बढ़ते चलन पर चिंता प्रकट की थी.

दिलजीत दोसांझ और सिमर कौर के 'स्ट्रेंजर' का YouTube पर धमाल, Video 54 लाख के पार

गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब और हरियाणा राज्यों तथा केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया था कि ऐसे गाने नहीं बजाए जाएं जिनसे शराब, नशीले पदार्थ और हिंसा को बढ़ावा मिलता हो. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubhdeep Singh Sidhu, Mankirat Aulakh, Punjab Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com