विज्ञापन

कार हवा में उछली, फिर 650 फीट गहरी खाई में गिरी... हिमाचल के चिंतपूर्णी में दर्दनाक हादसा, देखें VIDEO

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में तेज रफ्तार कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई.इस हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालु मारे गए. कार का टायर फटने से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया, हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

कार हवा में उछली, फिर 650 फीट गहरी खाई में गिरी... हिमाचल के चिंतपूर्णी में दर्दनाक हादसा, देखें VIDEO
  • हिमाचल में ऊना जिले के भरवाईं इलाके में कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी और आग लग गई
  • हादसे में पंजाब से आए दो श्रद्धालु जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई, गंभीर रूप से जिंदा जल गए
  • कार लुधियाना नंबर की थी और चिंतपूर्णी से मुबारकपुर की ओर जा रही थी, तभी टायर फटने से नियंत्रण खो दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चिंतपूर्णी:

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा ऊना जिले के भरवाईं इलाके में उस समय हुआ, जब एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो किसी बॉलीवुड फिल्‍म के स्‍टंट सीन की तरह लग रहा है. एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी रास्‍ते पर सीधे गहरी खाई में जा गिरी. इस बीच कार की रफ्तार बिल्‍कुल भी कम होती नजर नहीं आई. ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर कोई फिल्‍म का खतरनाक स्‍टंट कर रहा है.  

हवा में उछली कार और फिर खाई में गिरी 

हादसे के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार हवा में उछली और फिर सीधे खाई में जा गिरी. 200 मीटर गहरी खाई में गिरी लुधियाना नंबर की यह कार चिंतपूर्णी से मुबारकपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक टायर फटने से ड्राइवर ने कार से कंट्रोल  खो दिया, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी. गिरने के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार दोनों लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पंजाब से आए श्रद्धालु थे, जो चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे. फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

Latest and Breaking News on NDTV

खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग 

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को हवा में उछलते हुए खाई में गिरते देखा जा सकता है. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी जयराम शर्मा अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

ये भी पढ़ें :- जश्न में चली गोली, छा गया मातम! शिमला के कुलगाम में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वह एक ब्लैक स्पॉट है, जहां सड़क का हिस्सा टूटा हुआ है और नीचे गहरी खाई मौजूद है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :-पालमपुर के जंगलों में भड़की भीषण आग, 48 घंटे से जल रही धौलाधार की पहाड़ियां; जंगली जानवरों पर भी संकट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com