विज्ञापन

दिल्ली में द्वारका के गोल्फ कोर्स में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Delhi News: पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. तीनों बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है.

दिल्ली में द्वारका के गोल्फ कोर्स में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
दिल्ली में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत (AI फोटो)
  • दिल्ली के द्वारका सेक्टर 24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई
  • हादसा गुरुवार सुबह लगभग सात बजे हुआ, सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची
  • तीनों बच्चे आठ से दस वर्ष के बीच थे और उनके कपड़े तालाब के बाहर पाए गए, जिससे नहाने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में द्वारका इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. दिल दहला देने वाली ये घटना द्वारका सेक्टर 24 गोल्फ कोर्स की है. यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुआ. जानकारी के मुताबिक, द्वारका सेक्टर 23 थाना को सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर PCR कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि सेक्टर 24 के गोल्फ कोर्स के पास बने तालाब में तीन बच्चे डूब गए हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

तालाब में डूबे तीन बच्चे, दर्दनाक मौत

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. तीनों बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है. बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर मिले हैं. इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल बच्चों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अब तक किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि घटना के हर पहलू को साफ किया जा सके. बता दें कि गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चे पूल और तालाब में उतर जाते हैं. इस दौरान उनके साथ किसी बड़े का होना बेहद जरूरी होता है. बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं होता है और वह तैर भी नहीं पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- बेल या जेल? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का क्या होगा, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com