विज्ञापन

ASSAM EXIT POLL: असम में NDA और कांग्रेस गठबंधन में बंटे वोट, मुस्लिम वोटों के 'महारथी' रहे बदरुद्दीन अजमल को झटका

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL 2026: असम विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस बार दो ध्रुवीय लड़ाई दिख रही है. बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन के बीच वोट बंटता दिखाई दे रहा है. मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर कब्जा जमाने वाले बदरुद्दीन अजमल को झटका लगते दिख रहा है.

ASSAM EXIT POLL: असम में NDA और कांग्रेस गठबंधन में बंटे वोट, मुस्लिम वोटों के 'महारथी' रहे बदरुद्दीन अजमल को झटका
ASSAM EXIT POLL Result 2026: असम विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल
नई दिल्ली:

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी जंग देखने को मिल रही है. मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी हुकूमत का दावा करने वाले बदरुद्दीन अजमल को इस बार तगड़ा झटका लगने वाला है.एग्जिट पोल में पार्टी वार वोट प्रतिशत इस बात का संकेत देते हैं. बीजेपी की अगुवाई में एनडीए के पक्ष में 48 फीसदी वोट और कांग्रेस गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. एनडी में बीजेपी को 37, असम गण परिषद को 7 फीसदी, बीपीएफ को 4 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.

कांग्रेस को 31 फीसदी, राइजोर दल-एजेपी को 3-3 फीसदी, माकपा को 1 प्रतिशत और आईएनडी (APHLC) को 1 प्रतिशत वोट मिलने का संकेत है. बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ को 2 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. कभी किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले अजमल की पार्टी इस बार शून्य पर रह सकती है. ये असम की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा. कांग्रेस ने भी बीजेपी की तरह इस बार महागठबंधन बनाकर बड़े बदलाव की कोशिश की थी, लेकिन उसके साथ आए दल बड़ा प्रभाव डालने में नाकाम होते दिख रहे हैं. 

Assam Exit poll

Assam Exit poll

सीटों की बात की जाए तो 126 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 88 से 100, कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं. एनडीए में बीजेपी को 70-80, एजीपी को 7-9 और बीपीएफ को 9-11 और विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को 22-30, एजेपी को 1-2, सीपीएम को 1 और IND(APHLC) को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं. 

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों ने कांग्रेस+ को दिए पहले से ज्यादा वोट, लेकिन NDA अब भी आगे

क्षेत्रवार सीटों की हिस्सेदारी की बात करें तो एनडीए असम के सभी इलाकों में बढ़त बनाते हुए दिख रही है. बोडोलैंड-बीटीसी क्षेत्र में एनडीए को 13-15 सीटें मिलने के आसार हैं. कांग्रेस गठबंधन को 0-2 सीटें मिल सकती हैं. मध्य असम की 41 सीटों में से एनडीए के खाते में 31 से 35, कांग्रेस गठबंधन को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं.

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में फिर हिमंता सरकार, NDA को पहले से ज्यादा 88-100 सीटों का अनुमान

हिल्स एंड बराक वैली में एनडीए को 8-10 और विपक्षी गठबंधन को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. लोअर असम की 22 सीटों में से एनडीए को 8-10, कांग्रेस गठबंधन को 12-14 सीटें मिलने का अनुमान है. ऊपरी असम की 35 सीटों में एनडीए को 26-28 और कांग्रेस गठबंधन को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com