विज्ञापन

Himachal News: पालमपुर के जंगलों में भड़की भीषण आग, 48 घंटे से जल रही धौलाधार की पहाड़ियां; जंगली जानवरों पर भी संकट

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में धौलाधार की पहाड़ियों पर पिछले दो दिनों से भीषण आग लगी है. वन विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हैं. लाखों की वन संपदा के साथ जंगली जानवरों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. पढ़िए अनूप चंद की ये रिपोर्ट.

Himachal News: पालमपुर के जंगलों में भड़की भीषण आग, 48 घंटे से जल रही धौलाधार की पहाड़ियां; जंगली जानवरों पर भी संकट
पालमपुर में धौलाधार की पहाड़ियों में लगी आग
NDTV

Fire In himachal Forest: हिमाचल प्रदेश में गर्मियों के शुरू होते ही आग का तांडव शुरू हो गया है. ताजा घटना ज़िला कांगड़ा के पालमपुर की है जहां धौलाधार की पहाड़ियों में आग लगने के तीन मामले सामने आए है.  जानकारी के अनुसार, पालमपुर के साथ लगती  धौलाधार की पहाड़ी पर कंडी गांव के साथ जंगल में  पिछले कल से आग लगी हुई है जिसके चलते लाखों को वन संपदा का नुकसान हुआ है. वहीं जंगल में भड़की आग से  जानवरों और जीव जंतुओं के भी नुकसान की भी आशंका बनी रहती है.

 दो दिन से तीन जगह भड़की आग 

वहीं डीएफओ पालमपुर संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धौलाधार की निचली पहाड़ी ओर पिछले दो दिन से तीन जगह आग भड़की हुई है जिसे काबू करने के पूरे प्रयास किया जा रहे है उन्होंने कहा कि जहां आग लगी है, वहां फायर टेंडर का पहुंचना असंभव है जिसके चलते उनके विभाग के लोग स्थानीय लोगों के साथ मिल कर स्थानीय संसाधनों से इस आग को बुझाने में लगे है.

 लाखों का नुकसान की आशंका

 वहीं पहाड़ ढलानदार होने के चलते आग बुझाने में मुश्किल आ रही है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की अभी तक एक ही जगह की आग पर कर काबू पाया गया है और आज(सोमवार) देर रात तक सारी आग पर काबू पा लिया जाएगा. वहीं जंगली जानवरों और जीवजंतुओं के नुकसान से भी इंकार नहीं किया का सकता. उन्होंने कहा कि इस आग से लाखों का नुकसान वन संपदा को हुआ है जिसका सही सही आकलन अगले एक दो दिन में कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, ऑर्केस्ट्रा बंद कराने पर दुल्हे के चाचा को चाकुओं से गोदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com