विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल

उत्तराखंड में चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई. हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की ज‍िंदा जलकर मौत हो गई, जबक‍ि तीन अन्‍य घायल हो गए.

उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल
हादसे में दो लोगों की ज‍िंदा जलकर मौत.

उत्तराखंड में चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई. हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की ज‍िंदा जलकर मौत हो गई, जबक‍ि तीन अन्‍य घायल हो गए. लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नीतू डांगर ने बताया कि दुर्घटना टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क के बंतोली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई थी. उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के कनालीछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार हल्द्वानी से नई कार खरीदकर परिवार के साथ लौट रहे थे, जबकि उनकी कार डीडीहाट निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार चला रहा था.

उप ज‍िलाधि‍कारी ने बताया क‍ि बंतोली के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई और गिरते ही उसमे आग लग गई. कार में पीछे की सीट पर बैठी बलदेव की पत्नी नीतू देवी (35) और उनके दो पुत्र, आठ वर्षीय अद्वित और पांच वर्षीय आरव छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हालांकि, बलदेव और राजेंद्र कार में ही फंस गए और दोनों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. 

हादसे की मज‍िस्‍ट्रेट जांच के आदेश 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू क‍िया.तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें- GYM में एक्सरसाइज के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक! पुल‍िस जवान की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
विनय सक्सेना
चीफ सब एडिटर
व‍िनय सक्‍सेना ने नवभारत टाइम्‍स अखबार के साथ कर‍ियर की शुरुआत की थी। डि‍जि‍टल मीड‍िया में 10 साल से अधि‍क का अनुभव है.  NDTV ड‍िजि‍टल में बतौर 'Chief... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champawat News, Uttarakhand News, Uttarakhand News In Hindi, Champawat Accident, News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com