- भारतीय पायलट स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर तारीफ की
- स्मित मच्छार के पिता भूपेंद्र मच्छार ने NDTV को बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है
- भूपेंद्र मच्छार ने Gen-Z को संदेश दिया कि ईमानदारी और सच्चाई सफलता की कुंजी हैं और हमेशा कामयाबी दिलाती हैं
फ्लाईदुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हर तरफ तारीफ हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे वीडियो कॉल पर बात की. इस बीच NDTV ने पायलट के पिता भूपेंद्र मच्छार से एक्सक्लुसिव बातचीत की. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए गर्व का पल है. वे अपने बेटे से मिलना चाह रहे हैं. इस दौरान भूपेंद्र मच्छार ने हनुमान चालीसा से लेकर Gen-Z पर अपनी बात रखी.
Gen-Z के लिए क्या बोले कैप्टन स्मित मच्छार के पिता?
कैप्टन स्मित मच्छार के पिता भूपेंद्र मच्छार ने NDTV से बात करते हुए Gen-Z को खास संदेश दिया. उन्होंने कहा कि उनका बेटा आज माता-पिता को जो सम्मान दे रहा है, जिस तरह से फैमिली के साथ जी रहा है, वैसे ही आप लोग भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि आप जितना अच्छा सोचेंगे, ऊपर वाला उतनी ही हेल्प करेगा. युवाओं से कहना चाहता हूं कि सच्चाई और ईमानदारी हमेशा जीतती है, उसी को पकड़कर चलना ही कामयाबी है और तभी भारत में सभी लोग अच्छे से रह पाएंगे.
हनुमान चालीसा को लेकर क्या बोले?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए पायलट स्मित मच्छार ने बताया था कि जब को-पायलट ने हमला किया, तब वह हनुमान चालीसा ही पढ़ते रहे, जिससे उन्हें काफी हिम्मत मिली. इस बारे में जब उनके पिता से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि 'हमारे घर में एक सिस्टम है कि हम हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद ही सोते हैं और उठने के बाद भी घर के बच्चों को गोद में बिठाकर हनुमान चालीसा सुनाते हैं.'
यह भी पढ़ें: 'वो बचपन से ही हिम्मती रहा है...', NDTV से Exclusive बातचीत में बोले स्मित मच्छार के पिता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं