- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को छात्रों ने रोका
- CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिखाए काले झंडे
- जाधवपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान का मामला
पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को मंगलवार की सुबह कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा काले झंडे दिखलाए गए. गवर्नर जगदीप धनखड़ वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कार से आ रहे थे, तभी नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर छात्रों ने घेर लिया और काले झंडे दिखाए. बंगाल गवर्नर द्वारा CAA के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर दिए गए बयान पर भी छात्रों ने विरोध जताया.
BJP नेता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने उठाए CAA पर सवाल, कहा- इसमें मुस्लिमों को...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
The number of those obstructing is only around fifty. System being held hostage and those enjoined with the task are oblivious of their obligations. A collapse that can only lead to unwholesome consequences. Rule of law is no where in sight. As constitutional head concerned.
— Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) December 24, 2019
गवर्नर धनखड़ ने कहा, ''मैं हैरान हूं और आश्चर्यचकित हूं कि यूनिवर्सिटी ऐसी परिस्थिति आने की अनुमति कैसे देता है और इसे नियंत्रित नहीं कर सकता. यह पूरी तरह से सिस्टम का पतन है.'' गवर्नर को जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करने और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्तियों को मानद उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया गया था. पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करके निंदा प्रगट की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं