विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2021

करीब डेढ़ साल बाद पश्चिम बंगाल और नेपाल के बीच बस सेवा बहाल

सिलीगुड़ी जंक्शन बस अड्डे से 45 सीटों वाली एक बस मंगलवार काठमांडू के लिए रवाना हुई. हालांकि बस में कुछ ही यात्री सवार थे.

करीब डेढ़ साल बाद पश्चिम बंगाल और नेपाल के बीच बस सेवा बहाल
अब वेस्ट बंगाल से नेपाल जाना होगा आसान ( फाइल फोटो)
सिलीगुड़ी:

पश्चिम बंगाल और नेपाल के काठमांडू के बीच कोविड-19 महामारी के कारण करीब डेढ़ साल से बंद बस सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं. सिलीगुड़ी जंक्शन बस अड्डे से 45 सीटों वाली एक बस मंगलवार अपराह्न काठमांडू के लिए रवाना हुई. हालांकि बस में कुछ ही यात्री सवार थे. ‘सिलीगुड़ी बस ओनर्स एंड बुकिंग एजेंट्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष संतोष साहा ने बताया कि इस बस से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए.

पिछले कुछ महीनों में दैनिक कोविड टीकाकरण में आ रही गिरावट, आंकड़ों में आया सामने

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का भी पालन किया जाएगा. बस सिलीगुड़ी से काठमांडू के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार अपराह्न तीन बजे रवाना होगी. इसका किराया 1500 रुपये है. कई ‘टूर ऑपरेटर' ने बस सेवाएं बहाल होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus Service, Bus Service Between West Bengal And Nepal, West Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com