विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2022

झारखंड: श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी, 7 की मौत.. 50 से ज्यादा घायल, CM सोरेन ने जताया दुख

हजारीबाग के पास करीब 60 लोगों से भरी ये बस सेवाने नदी में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

फाइल फोटो
झारखंड:

झारखंड के हजारीबाग के टाटीझरिया में शनिवार को सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. बस गिरिडीह के पारसनाथ से आ रही थी, जो हजारीबाग की ओर जा रही थी. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, "टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

हजारीबाग के पास करीब 60 लोगों से भरी ये बस सेवाने नदी में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल लोगों को दूसरी बस और एंबुलेंस से हजारीबाग ले जाया गया. दारू पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों की मदद की.

वहीं हजारीबाग के एसपी ने कहा कि यात्रियों को ले जा रही एक बस के आज दोपहर सेवान नदी पर पुल से गिर जाने से 7 की मौत हो गई, वहीं 12-13 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, बस गिरिडीह से रांची जा रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus Fell From The Bridge In Jharkhand, Road Accident In Jharkhand, CM Soren Expressed Grief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com