विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 16, 2023

नौकरशाह के बेटे ने झगड़े के बाद मुंबई में की गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने की कोशिश

घटना सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे घोड़बंदर रोड पर एक होटल के पास हुई, जहां महिला अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गई थी. दोनों के बीच बहस हो गई और फिर...!

Read Time: 3 mins
नौकरशाह के बेटे ने झगड़े के बाद मुंबई में की गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने की कोशिश
गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई:

मुंबई में एक शख्‍स ने अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 26 वर्षीय एक महिला उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसके प्रेमी ने कथित तौर पर ठाणे शहर के एक होटल के पास उसे अपनी कार से कुचलने की कोशिश की. आरोपी शख्‍स महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह का बेटा बताया जा रहा है.  

आरोपी पर इन धाराओं में मामला दर्ज

घटना 11 दिसंबर को हुई और पुलिस ने आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (तेज गाड़ी चलाना), 504 (नियम उल्लंघन के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत कासारवडावली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. 

महिला गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया, "घटना सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे घोड़बंदर रोड पर एक होटल के पास हुई, जहां महिला अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गई थी. दोनों के बीच बहस हो गई. बाद में जब पीड़िता ने अपनी कार से अपना सामान उठाया और जाने लगी, तब लड़के ने जो वाहन चला रहा था, उसने उसे कुचलने की कोशिश की. इसके कारण वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई."

महिला का आरोप- पुलिस ने नहीं किया...

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने बाद में घटना के बारे में जानकारी देने के लिए कई सोशल मीडिया पोस्ट किये. उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और अश्वजीत गायकवाड़ एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे हैं. मीडिया से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीड़िता द्वारा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों से इनकार किया कि पुलिस ने उसके बयान के अनुसार मामला दर्ज नहीं किया.

ये भी पढ़ें:- 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
मुंबई BMW हिट एंड रन केस : मिहिर शाह का CCTV फुटेज आया सामने, अब तक 2 लोग गिरफ्तार
नौकरशाह के बेटे ने झगड़े के बाद मुंबई में की गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने की कोशिश
आलू-प्याज के बाद अब टमाटर हुआ 'लाल',  1 किलो की कीमत में आ जाएगा 2 लीटर पेट्रोल
Next Article
आलू-प्याज के बाद अब टमाटर हुआ 'लाल', 1 किलो की कीमत में आ जाएगा 2 लीटर पेट्रोल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;