विज्ञापन

मायावती का अब भतीजी से भी किनारा, बोलीं- शादी के बाद आकाश जैसा हो सकता है हाल; ईशान को बढ़ाएंगी आगे

मायावती ने लिखा कि पार्टी हित में यही उचित होगा कि  आकाश आनंद व उनकी बहिन को भी अब पार्टी में कोई जिम्मेदारी देने से दूर रखा जाए.

मायावती का अब भतीजी से भी किनारा, बोलीं- शादी के बाद आकाश जैसा हो सकता है हाल; ईशान को बढ़ाएंगी आगे
  • मायावती ने भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी से दूर रखने का फैसला लिया है क्योंकि उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है
  • मायावती ने आकाश आनंद और दीपिका आनंद को पार्टी में जिम्मेदारी देने से साफ इंकार किया है
  • ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया है, लेकिन चेतावनी भी दी गई है
लखनऊ:

बसपा सुप्रीमो मायावती बीते कुछ दिनों से लगातार फेरदबल कर रही हैं. अब उन्होंने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेते हुए भतीजी दीपिका आनंद को भी बसपा से दूर करने का ऐलान कर दिया है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को बसपा की राजनीति से दूर करने की बात कही थी. उनका कहना था कि दीपिका आनंद को कुछ भूमिका दी जा सकती है. अब यह फैसला भी पलट गया है. मायावती ने खुद एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दीपिका आनंद को भी बसपा से दूर रखा जाएगा. उन्होंने आशंका जताई कि दीपिका का हाल भी शादी के बाद अपने भाई आकाश आनंद जैसा हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने ईशान आनंद को आगे बढ़ाने का फिर से ऐलान किया. 

यूपी की 4 बार सीएम रहीं मायावती ने लिखा, अब मैं आनंद कुमार के परिवार में से किसको पार्टी में आगे करूं या ना करूं. यह मेरे लिए पिछले कुछ समय से काफी दुविधा सी बनी हुई है, जिस पर विराम देते हुए अब मैंने हर पहलू पर काफी गंभीरता से सोच-विचार करने के बाद यह फैसला लिया है कि इनके परिवार में से ऐसे किसी सदस्य को अब पार्टी में आगे किया जाए, जो आकाश के नक्शेकदम पर बिलकुल भी ना चले.' इसके आगे वह लिखती हैं, 'जहां तक आगे चलकर, इनकी बेटी की मदद लेने का सवाल है तो इनकी शादी होने के बाद फिर इनका मामला भी यदि आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें: मायावती के परिवार में कौन-कौन, भतीजी दीपिका आनंद की एंट्री की चर्चाओं के बीच जान लीजिए

उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना को ध्यान में रखकर अब पार्टी हित में यही उचित होगा कि  आकाश आनंद व उनकी बहिन को भी अब पार्टी में कोई जिम्मेदारी देने से दूर रखा जाए. अब इन दोनों के स्थान पर आनंद कुमार के परिवार में से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक ज़िम्मेदारी देकर इनको आगे किया जाएगा, जिसका  आकाश आनंद व उनकी बहन की तरह कभी भी कोई चक्कर नहीं रहेगा. अभी तक ऐसा ही लग रहा है, आगे तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

ईशान को मौके के साथ चेतावनी भी दी, गलती की तो बाहर किया जाएगा 

मायावती ने ईशान आनंद को तवज्जो देने के साथ ही चेतावनी भी जारी की है. उनका कहना है, 'यदि इन्होंने पार्टी विरोधी ऐसा कोई भी गम्भीर कृत्य किया तो फिर इनको भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा, लेकिन तब ऐसी स्थिति में आनन्द कुमार के परिवार में से अन्य किसी भी सदस्य को पार्टी की कोई भी छोटी-बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं दी जाएगी. इनके स्थान पर तब किसी दलित नेता को ही आगे बढ़ाएंगे. एक मिशनरी व वफादार कार्यकर्ता को ही आगे कर दिया जाएगा। इसके अलावा मायावती ने बसपा के लोगों से अपील की कि यदि राजनीति में कामयाब होना है और समाज के लिए कुछ करना है तो मेरी तरह अपने भाई-बहनों व नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि के मोह से ऊपर उठकर अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati News, Mayawati, Mayawati Akash Anand, Mayawati And Akash Anand Relation, Akash Anand BSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com