विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

त्रिपुरा में तस्करों के हमले में बीएसएफ का अधिकारी घायल, गंभीर हालत में कोलकाता रेफर

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा रक्षा बल के 145वें बटालियन के अधिकारी दीपक के मंडल की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है.

Also Read in
त्रिपुरा में तस्करों के हमले में बीएसएफ का अधिकारी घायल, गंभीर हालत में कोलकाता रेफर
प्रतीकात्मक फोटो
त्रिपुरा में भारत-बांग्लोदश सीमा पर कल देर रात संदिग्ध मवेशी तस्करों ने एक बीएसएफ कमांडिंग अफसर पर हमला कर दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा रक्षा बल के 145वें बटालियन के अधिकारी दीपक के मंडल की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि घटना देर रात दो बजे सिपहिजाला जिले में बेलारडेपा सीमा चौकी के पास हुई, जब अधिकारी को कथित तौर पर तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी.

राहुल गांधी ने कहा- त्रिपुरा में पत्रकार की हत्या लोकतंत्र के लिए चिंताजनक

उन्होंने बताया कि बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशी तस्करों एवं अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वह इलाके में अपनी टीम के साथ गश्त लगा रहे थे. मंडल ने कुछ मवेशी तस्करों को देखा और उन्हें चुनौती दी. उनके साथ मौजूद गार्ड और चालक ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी.

वीडियो :  त्रिपुरा का गोपालदास सऊदी अरब से किसी तरह वापस लौटा

उन्होंने कहा, '25 सदस्यीय तस्करों का एक समूह ईंट, लाठी और कुल्हाड़ियां लेकर जा रहा था. ललकारने पर तस्करों ने अधिकारी और गश्त दल को घेरने की कोशिश की. इसी दौरान तस्करों ने अधिकारी को अपने वाहन से पीछे से टक्कर मार दी. अधिकारी के पांव और सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक है.' अधिकारी ने बताया कि स्थित पर काबू पाने के लिए उनके साथ मौजूद सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने एके राइफल की पांच गोलियां चलाई. उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com