विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2020

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को मिली मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी, शामिल हो सकते हैं इतने मंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शुक्रवार को प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिल गई और मंत्रिपरिषद में 13 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को मिली मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी, शामिल हो सकते हैं इतने मंत्री
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शुक्रवार को प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिल गई और मंत्रिपरिषद में 13 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है. येदियुरप्पा ने कहा कि अगले एक-दो दिन में शपथ ग्रहण की तारीख तय कर दी जाएगी. हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि तीन फरवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है. मौजूदा समय में राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 सदस्य हो सकते हैं और फिलहाल इसमें 16 लोगों को शामिल किये जाने की गुंजाइश है. येदियुरप्पा को लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान की मंजूरी की प्रतीक्षा थी.

जब लिंगायत धर्मगुरु पर भड़क गए येदियुरप्पा, 'आपकी मांगों के हिसाब से काम नहीं कर सकता...'

येदियुरप्पा ने बताया, 'हमने आज और कल दोनों दिन चर्चा की. (अमित) शाह ने लगभग सभी सुझावों पर सहमति जताई है.' उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार के लिए हरी झंडी मिलने के बाद वह प्रसन्न होकर वापस जा रहे हैं. येदियुरप्पा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमारे अधिकतर सुझावों को स्वीकार कर लिया है. अगर कोई मतभेद है तो हम बेंगलुरु में इस पर चर्चा करेंगे और अंतिम रूप दे देंगे.'

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले CM येदियुरप्पा का बड़ा बयान, कहा - उपचुनाव में जीतने वालों को...

उन्होंने बताया कि जद (एस), कांग्रेस के उन विधायकों को जो अयोग्य करार दिए जाने के बाद भाजपा के टिकट पर दोबारा निर्वाचित हुए हैं, में से एक या दो को छोड़कर अधिकतर को मंत्री बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब कोई नया उप मुख्यमंत्री नहीं होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bs Yediyurappa, Cabinet Expansion, BJP, Karnataka Cabinet Expansion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com