एक नेपाली नागरिक ने अपनी पत्नी की वफादारी पर शक करते हुए शर्मनाक वारदात की. उसने कथित तौर पर पत्नी को क्रूरता के साथ पीटा और उसके निजी अंग (Private Part) पर दो छेद कर दिए और उसे ताला लगाकर 'लॉक' कर दिया. पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ में वाकड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी 30 साल के उपेन्द्र हुडाके को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी 28 साल की पत्नी की एक स्थानीय अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी की गई है. उसकी हालत अब 'स्थिर' बताई जा रही है.
वकाड पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी बालाजी मेटे ने आईएएनएस को बताया कि, “दंपति नेपाल के एक गांव के रहने वाले हैं. वे रोजगार की तलाश में मई की शुरुआत में पुणे आए थे. वे वाकड के पास उपेन्द्र हुडाके की बहन और उसके परिवार के साथ रह रहे थे.''
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यह भयावह घटना 11 मई की रात में हुई. रात में उपेन्द्र हुडाके नशे में चूर होकर घर आया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसने उसे रसोई का चाकू दिखाकर धमकाया और उस पर बेवफाई करने का आरोप लगाया. उसकी पत्नी ने विरोध करते हुए आरोप नकार दिया.
पत्नी पर भरोसा न करते हुए उपेन्द्र उसे पीटता रहा और उसे फर्श पर गिराकर स्टोल से बांध दिया. वह उपेंद्र से रुकने की विनती कर रही थी. उपेन्द्र ने एक ब्लेड लिया और उसके गुप्तांग के दोनों किनारों पर दो छेद कर दिए. उसने छेदों पर लोहे के पेंच लगाए और उस पर एक छोटा सा पीतल का ताला लगा दिया. असहाय महिला खून से लथपथ पड़ी थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी. उपेंद्र ने ताले की चाबी भी फेंक दी.
महिला की चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वावे मजदूर ललित परिहार दौड़कर आए. उन्होंने फर्श पर पड़ी खून से लथपथ बुरी तरह घायल महिला को दर्द से कराहते हुए देखा.
उन्होंने मदद के लिए वहां रहने वाले कुछ अन्य नेपालियों सहित आसपास के कई लोगों को बुलाया. उन्होंने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में महिला को लगाए गए पेंच और ताले को हटाने व गहरे घावों को सिलने के लिए उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई.
बालाजी मेटे ने बताया कि पांच दिन बाद गुरुवार को जब उसकी हालत बेहतर हुई तो महिला ने हिम्मत जुटाई और वाकड पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि, “हमने क्रूर अपराध का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी हुडके को गिरफ्तार कर लिया. उसे वाकाड अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे दो सप्ताह की मजिस्ट्रेट हिरासत दी है.”
मेटे ने कहा कि उपेन्द्र हुडाके पर आईपीसी की धारा 323, 506(2) और अन्य के तहत आरोप लगाए गए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं