बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन यानी कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अखनूर से पुंछ तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे प्रोजेक्ट संपर्क में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. बीआरओ की इंजीनियरिंग टीम ने चार सुरंगों में से पहली 260 मीटर लंबी कंडी सुरंग बनाने में सफलता हासिल की है. यह अविश्वसनीय उपलब्धि बीआरओ टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है.
सुरंग का काम 23 मार्च 2023 को शुरू हुआ था. बीआरओ ने खराब मौसम, भारी वर्षा और भूस्खलन सहित प्रतिकूल मौसम के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता तय समय से पहले मिली, जो बीआरओ की असाधारण विशेषज्ञता और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है.
पैकेज - 1 के जून - 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है. जब यह सुरंग बन जाएगी तो सड़क की लंबाई 2.5 किलोमीटर कम हो जाएगी. अखनूर और पुंछ के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. इसके अलावा यह सुरंग सेना के लिए रणनीतिक कनेक्टिविटी बढ़ाने में मददगार साबित होगी. जम्मू से पुंछ तक सड़क सुचारू और बेहतर हो जाएगी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सीमा सड़क संगठन सभी परियोजनाओं के समय पर और सफल निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है. यह उपलब्धि परिवहन की बुनियादी ढांचे में सुधार और राष्ट्र की सेवा के लिए उसके समर्पण का प्रमाण है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं