विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

100 MLA लाओ और CM बन जाओ... योगी निकले जापान, इधर अखिलेश यादव ने दे दिया दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि 100 विधायक लाओ और सीएम बन जाओ.

100 MLA लाओ और CM बन जाओ... योगी निकले जापान, इधर अखिलेश यादव ने दे दिया दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर
  • खिलेश यादव ने UP के उपमुख्यमंत्रियों को 100 विधायकों के साथ सीएम बनने का ऑफर दिया
  • CM योगी चार दिन के जापान और सिंगापुर दौरे जा रहे हैं, जहां वे बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे
  • सपा प्रमुख ने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम बनने की इच्छा रखते हैं और सही मौके का इंतजार कर रहे

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'ऑफर पॉलिटिक्स' ने हलचल मचा दी है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम तो जापान जा रहे हैं, पीछे से वो दोनों उप मुख्यमंत्रियों को ऑफर देते हैं कि वो अपने 100 विधायकों को लेकर आएं और यूपी के सीएम बन जाएं. उन्होंने बीजेपी सरकार और सीएम योगी पर भी निशाना साधा.

अखिलेश ने फिर दिया सीएम बनाने का ऑफर

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिन के दौरे पर जापान और सिंगापुर जा रहे हैं. वहीं पीछे से विपक्ष ने सत्ता पक्ष के भीतर सेंध लगाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पुराने चर्चित बयान की तर्ज पर एक बार फिर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को खुला ऑफर दे दिया. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी डिप्टी सीएम अपने साथ 100 विधायक तोड़कर लाता है, तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनाने में पूरा समर्थन देगा. 

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि दोनों ही उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, बस उन्हें सही मौके का इंतजार है. तो जो पहले 100 विधायकों को लाएगा वो मौका पाएगा. जो नहीं लाएगा वो क्या पाएगा. यह ऑफर उस वक्त आया है जब सीएम योगी जापान और सिंगापुर में बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com