विज्ञापन

शादी के 72 घंटे के अंदर ही पति सहित पूरे परिवार को दे दिया जहर, गहने-पैसे लेकर फरार हुई दुल्हन

शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन ने ऐसा कांड किया कि हर कोई हैरान हो गया. दुल्हन में खाने में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर पति सहित ससुराल के सभी लोगों को खिला दिया. इसके बाद वो जेवर, पैसे लेकर भाग गई.

शादी के 72 घंटे के अंदर ही पति सहित पूरे परिवार को दे दिया जहर, गहने-पैसे लेकर फरार हुई दुल्हन
प्रतीकात्मक तस्वीर.
NDTV
  • शादी के तीसरे दिन नवविवाहित दुल्हन ने पति सहित पूरे परिवार को खाने में जहर मिला दिया.
  • दुल्हन ने चूहे मारने वाली दवा रात के खाने में मिलाई, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ गई.
  • दुल्हन ने एक अन्य महिला के साथ घर से गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार होने का प्रयास किया था.
जलगांव:

परिवार अभी शादी की खुशियों से निकला भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शादी के 72 घंटे के भीतर ही नई-नवेली बहू ने पति सहित पूरे परिवार को खाने में जहर दे दिया. दुल्हन ने रात के खाने में चुहे मारने वाली जहर मिला दी. खाना खाकर परिवार सोने गए, लेकिन कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार तो है, लेकिन परिवार को नई-नवेली बहुरिया ने ऐसा सदमा दिया, जिससे उबरना मुश्किल होगा. 

मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले का है, जहां शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों को खाने में जहर दे दिया. बताया गया कि परिवार में पति के साथ तीन और सदस्य है. सभी के खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की. 

7 अक्टूबर को शादी, 9 की रात दे दिया जहर

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है. बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी. 9 अक्टूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी. इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई.

परिजनों की तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला. परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की.

पुलिस ने निमगुल गांव से दोनों आरोपियों को पकड़ा

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया. गांववालों के विरोध के बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया.

झारखंड की लड़की को 2.5 लाख रुपए देकर लाया था महाराष्ट्र

आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन झारखंड की रहने वाली है. उसका साथ देने वाली महिला भी झारखंड की निवासी हैं. इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं. बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था.

यह भी पढ़ें - एक साथ 42 दूल्हों से ठगी! शादी के लिए बुलाया, लेकिन नहीं पहुंची दुल्हनें; 10.5 लाख रुपये आयोजक गायब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra News, Jalgaon, Bride, Luteri Dulhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com