पुणे में आधी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुणे के जांभूलवाड़ी पुल पर करीब 7 से 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. बताया जा रहा है कि एक वाहन का नियंत्रण अचानक बिगड़ने से यह हादसा हुआ, जिसकी चपेट में कई अन्य गाड़ियां भी आ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल पर लगा डिवाइडर भी टूट गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जानहानि नहीं हुई है. यह दुर्घटना जांभूलवाड़ी से पुणे की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को हटाया और रात में ही यातायात को फिर से सामान्य कर दिया. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.
Breaking News Live Updates:
अशोक खरात के वित्तीय लेन-देन की जांच कर सकता है आयकर विभाग
रेप के आरोपी नासिक के ज्यातिषी अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ सकती है. आयकर विभाग खरात के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, विभाग खरात से जुड़े आय के स्रोतों और लेन-देन की जांच करेगा. जांच केवल खरात तक ही सीमित नहीं रह सकती, बल्कि उन व्यक्तियों तक भी पहुंच सकती है जिन्होंने कथित तौर पर खरात को वित्तीय सहायता दी या उनके साथ साझेदारी की. अधिकारियों द्वारा दानदाताओं के रिकॉर्ड और वित्तीय खुलासों की गहन जांच के साथ-साथ संपत्ति खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत की भी जांच की जाएगी.
अशोक खरात के खिलाफ जारी जांच के बीच तीन और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई
नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ तीन और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत ऐसे समय में हुई है, जब खरात के खिलाफ एक महिला ने रेप क आरोप लगाया है और पहले से ही जांच चल रही है. सूत्रों के अनुसार, इन महिलाओं के बयान अलग-अलग स्थानों पर गोपनीय तरीके से दर्ज किए जा रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि ये नए बयान मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम को और मजबूत सबूत प्रदान कर सकते हैं. सूत्रों का यह भी दावा है कि महिलाओं के शोषण से जुड़े 100 से अधिक वीडियो हो सकते हैं, जो खरात के खिलाफ मामले को और मजबूत कर सकते हैं.
अयोध्या में सुबह घने कोहरे की चादर
देश भर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से अलग नजर आ रहा है. मैदानों में कई जगहों पर बारिश तो ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिली है. वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज घने कोहरे की चादर छाई नजर आई.
#WATCH | Uttar Pradesh: A layer of fog hovers over Ayodhya this morning. pic.twitter.com/mew57wZ8Pb
— ANI (@ANI) March 22, 2026
छतरपुर के आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में विशेष आरती
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में आरती की गई.
#WATCH | Delhi | Aarti performed at Shree Adya Katyayani Shaktipeeth Mandir in Chhatarpur on the occasion of the fourth day of Chaitra #Navratri. pic.twitter.com/YpYyD6jjBk
— ANI (@ANI) March 22, 2026
दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धालु कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े लोग
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दिल्ली के कालकाजी मंदिर में कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े. बड़ी संख्या में लोग अलसुबह मंदिर पहुंचे.
#WATCH | Delhi: Devotees visit Kalkaji Mandir on the occasion of the fourth day of Chaitra #Navratri.
— ANI (@ANI) March 22, 2026
A devotee, Sonu, says, "It is the fourth day of Navratri... People come here from far away... You will get whatever you wish for here..." pic.twitter.com/ixSkP1qBaz