मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पर शिवसेना (UBT) के सांसदों की अहम बैठक चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांसद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के समय नहीं देने से नाखुश थे और इसे लेकर उन्होंने संजय राउत के सामने अपनी नाराजगी रखी थी. पिछले हफ्ते दिल्ली में संजय राउत के घर पर हुई मीटिंग में कई सांसदों ने नाराजगी जाहिर की थी. इसके बाद संजय राउत और अनिल देसाई ने सांसदों की शिकायतें उद्धव ठाकरे तक पहुंचाईं थी. सूत्रों के मुताबिक, सांसदों की नाराजगी की वजह से एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर सफल ना हो और सांसद टूटे नहीं, इसलिए बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब सांसदों की यह बैठक बुलाई गई है, ताकि संवाद बेहतर किया जा सके और असंतोष दूर हो.
Breaking News Live Updates:
उद्धव ठाकरे ने नाराजगी दूर करने के लिए बुलाई मीटिंग, इसलिए नाराज हैं पार्टी के कुछ सांसद
मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पर शिवसेना (UBT) के सांसदों की अहम बैठक चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांसद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के समय नहीं देने से नाखुश थे और इसे लेकर उन्होंने संजय राउत के सामने अपनी नाराजगी रखी थी. पिछले हफ्ते दिल्ली में संजय राउत के घर पर हुई मीटिंग में कई सांसदों ने नाराजगी जाहिर की थी. इसके बाद संजय राउत और अनिल देसाई ने सांसदों की शिकायतें उद्धव ठाकरे तक पहुंचाईं थी. सूत्रों के मुताबिक, सांसदों की नाराजगी की वजह से एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर सफल ना हो और सांसद टूटे नहीं, इसलिए बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब सांसदों की यह बैठक बुलाई गई है, ताकि संवाद बेहतर किया जा सके और असंतोष दूर हो.
ठाकरे के सांसदों की क्या शिकायतें हैं:
1. उद्धव ठाकरे सांसदों से नहीं मिलते
2. आदित्य ठाकरे संपर्क में नहीं रहते
3. लोकल बॉडी इलेक्शन में मदद नहीं की
4. उद्धव ठाकरे ने कैंपेन नहीं किया.
5. आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में प्रचार नहीं किया.
ममता बनर्जी की सरकार में बेटियां न कॉलेज परिसर में और न सड़कों पर सुरक्षित: तरुण चुघ
दिल्ली: आरजी कर रेप और हत्या मामले पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का बयान बेशर्मी की पराकाष्ठा है. ममता बनर्जी की क्रूर सरकार में बंगाल की बेटियां न तो कॉलेज परिसरों में सुरक्षित हैं, न ही सड़कों पर और टीएमसी इस वास्तविकता को नजरअंदाज करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तुगलक की तरह फरमान जारी कर बेटियों को रात 8 बजे के बाद घर से बाहर न निकलने का निर्देश देती हैं, जबकि दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता बेटियों की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. यही टीएमसी का असली चेहरा है. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए जवाबदेही से बचना और विपक्ष पर दोष मढ़ना टीएमसी की राजनीति का हिस्सा बन गया है. शत्रुघ्न सिन्हा अपराधियों के संरक्षक बन गए हैं और ममता बनर्जी की सरकार को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: On TMC MP Shatrughan Sinha's statement on RG Kar rape and murder case, BJP National General Secretary Tarun Chugh says, "Shatrughan Sinha's statement is the height of shamelessness. In Mamata's ruthless government, Bengal's daughters are neither safe in college… pic.twitter.com/Zq9eiz8ypy
— ANI (@ANI) March 22, 2026
इंदौर के बाणगंगा इलाके में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई. दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
#WATCH | Madhya Pradesh: Fire broke out in a scrap godown in Banganga area of Indore. Firefighters are present at the spot. Cause of fire is yet to be ascertained. pic.twitter.com/euS4kZe8zT
— ANI (@ANI) March 22, 2026
उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना (यूबीटी) सांसदों की बैठक आज
मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पर आज दोपहर 12 बजे के बाद शिवसेना(UBT) के सांसदों की अहम बैठक होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांसदों ने शिकायत की थी कि उनकी उद्धव ठाकरे से मुलाकात नहीं हो पा रही है. यह नाराजगी उन्होंने संजय राउत के सामने भी रखी थी. बताया जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब सांसदों की यह बैठक बुलाई गई है, ताकि संवाद बेहतर किया जा सके और असंतोष दूर हो.
राहुल गांधी पर बरसे भाजपा प्रवक्ता, कहा- जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा
राहुल गांधी के रुपये के अवमूल्यन, औद्योगिक ईंधन की कीमतों और महंगाई पर किए गए एक्स पोस्ट को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि मौजूदा संघर्ष के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर की गई टिप्पणियां और भयावह बयानबाजी राहुल गांधी की पूरी अज्ञानता को उजागर करती हैं. भारत की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी के आजमाए, भरोसेमंद और परखे नेतृत्व पर अटूट विश्वास है. यही कारण है कि राहुल गांधी द्वारा महंगाई, ईंधन की कीमतों में वृद्धि और एलपीजी की कमी के बारे में बार-बार किए जा रहे गलत सूचनात्मक प्रचार और अभियान का कोई असर नहीं हो रहा है. जनता में दहशत फैलाने के राहुल गांधी के प्रयास भी सफल नहीं हुए हैं क्योंकि भारत की जनता को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's tweet on Rupee value, price of industrial fuel and inflation, BJP National Spokesperson C.R. Kesavan says, "Exaggerated comments and dystopian narrative about the current multinational conflict only go on to thoroughly… pic.twitter.com/EOMYu8orD8
— ANI (@ANI) March 22, 2026
अशोक खरात के वित्तीय लेन-देन की जांच कर सकता है आयकर विभाग
रेप के आरोपी नासिक के ज्यातिषी अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ सकती है. आयकर विभाग खरात के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, विभाग खरात से जुड़े आय के स्रोतों और लेन-देन की जांच करेगा. जांच केवल खरात तक ही सीमित नहीं रह सकती, बल्कि उन व्यक्तियों तक भी पहुंच सकती है जिन्होंने कथित तौर पर खरात को वित्तीय सहायता दी या उनके साथ साझेदारी की. अधिकारियों द्वारा दानदाताओं के रिकॉर्ड और वित्तीय खुलासों की गहन जांच के साथ-साथ संपत्ति खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत की भी जांच की जाएगी.
अशोक खरात के खिलाफ जारी जांच के बीच तीन और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई
नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ तीन और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत ऐसे समय में हुई है, जब खरात के खिलाफ एक महिला ने रेप क आरोप लगाया है और पहले से ही जांच चल रही है. सूत्रों के अनुसार, इन महिलाओं के बयान अलग-अलग स्थानों पर गोपनीय तरीके से दर्ज किए जा रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि ये नए बयान मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम को और मजबूत सबूत प्रदान कर सकते हैं. सूत्रों का यह भी दावा है कि महिलाओं के शोषण से जुड़े 100 से अधिक वीडियो हो सकते हैं, जो खरात के खिलाफ मामले को और मजबूत कर सकते हैं.
अयोध्या में सुबह घने कोहरे की चादर
देश भर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से अलग नजर आ रहा है. मैदानों में कई जगहों पर बारिश तो ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिली है. वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज घने कोहरे की चादर छाई नजर आई.
#WATCH | Uttar Pradesh: A layer of fog hovers over Ayodhya this morning. pic.twitter.com/mew57wZ8Pb
— ANI (@ANI) March 22, 2026
छतरपुर के आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में विशेष आरती
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में आरती की गई.
#WATCH | Delhi | Aarti performed at Shree Adya Katyayani Shaktipeeth Mandir in Chhatarpur on the occasion of the fourth day of Chaitra #Navratri. pic.twitter.com/YpYyD6jjBk
— ANI (@ANI) March 22, 2026
दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धालु कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े लोग
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दिल्ली के कालकाजी मंदिर में कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े. बड़ी संख्या में लोग अलसुबह मंदिर पहुंचे.
#WATCH | Delhi: Devotees visit Kalkaji Mandir on the occasion of the fourth day of Chaitra #Navratri.
— ANI (@ANI) March 22, 2026
A devotee, Sonu, says, "It is the fourth day of Navratri... People come here from far away... You will get whatever you wish for here..." pic.twitter.com/ixSkP1qBaz