महाराष्ट्र के अमरावती में आज बड़ा हादसा हुआ है. वेंटीलेटर में धमाके से लगी आग में 3 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है और 6 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वार्ड में कुल 39 नवजात बच्चे थे.वहीं नागपुर के गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मचा हुआ है. वहां गैस रिसाव के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई. करीब 40 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई है.दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-सुरक्षा अभियान शुरू किया है. रिसाव को नियंत्रित कर लिया गया है और स्थिति फिलहाल काबू में बताई जा रही है. ऐहतियात के तौर पर प्लांट के 200 मीटर के दायरे में प्रवेश पर रोक लगाई गई है.वहीं स्वाइन फ्लू को लेकर आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह की अहम मीटिंग होने जा रही है. प्रयागराज से लेकर काशी तक चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है.
LIVE UPDATES:
LIVE News Delhi: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सड़क हादसा, एक की मौत
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 थाना इलाके में कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 71 वर्षीय महिला शशि की मौत और उनके पति कुलभूषण घायल बताए जा रहे हैं. 23 अगस्त को सड़क हादसे की PCR कॉल मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी ड्राइवर ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी, इसके बाद सड़क पार कर रहे दंपति को टक्कर मार दी.
हादसे में घायल दंपति को इलाज के लिए मूलचंद अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में 71 वर्षीय शशि को मृत घोषित कर दिया गया. उनके 65 वर्षीय पति कुलभूषण भी हादसे में घायल हुए, बाद में बयान देने के लिए फिट पाए गए. मामले में BNS की धारा 281/125(a)/106 के तहत FIR दर्ज किया गया है. आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
LIVE: जांच के घेरे में करीमगंज लोकसभा चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने बहाल की याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने असम की करीमगंज लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता और वकील हाफिज राशिद अहमद चौधरी की चुनाव याचिका को बहाल कर दिया है. याचिका में बीजेपी सांसद कृपानाथ मल्लाह के निर्वाचन को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट में यह अपील गुवाहाटी हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें चुनाव याचिका को खारिज कर दिया गया था.
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अप्रैल 2025 में याचिका को प्रक्रिया संबंधी खामियों के आधार पर खारिज किया था. हाईकोर्ट के समक्ष मल्लाह की ओर से याचिका की प्रस्तुति और दस्तावेजों के प्रमाणीकरण से जुड़े सवाल उठाए गए थे. मूल चुनाव याचिका में चौधरी ने 47 मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग सहित मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे. याचिकाकर्ता ने मतदाता मतदान और गिनती के आंकड़ों में भी अंतर का दावा किया था.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका बहाल किए जाने के बाद अब 2024 के करीमगंज लोकसभा चुनाव को चुनौती देने वाला मामला दोबारा न्यायिक जांच के दायरे में आ गया है.
LIVE: उत्तराखंड में उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी नदी, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इस बीच रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं.
VIDEO | Uttarakhand: Disaster management teams on high alert in Rudraprayag amid rising water level in Alaknanda and Mandakini rivers.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/tKdli1pi6b
LIVE: एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए राज्य स्तरीय समिति बना रही बिहार सरकार
JD(U) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने लोक भवन तक मार्च करने की योजना बना रहे भावी शिक्षकों के बारे में कहा, "बिहार सरकार एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक राज्य स्तरीय समिति बना रही है."
VIDEO | Patna, Bihar: "The Bihar government is forming a state committee to ensure transparency in the examination system," says JD(U) national spokesperson Rajeev Ranjan on aspiring teachers planning to march to Lok Bhavan.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/MPPEtBsZYE