विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2023

दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस कारण दी थी झूठी खबर

सूचना पाकर पुलिस ने ट्रेन को 45 मिनट तक सर्च किया. कुछ नहीं मिलने के बाद ट्रेन को देरी से रवाना किया गया. उसके बाद कॉल ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा गया.

दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस कारण दी थी झूठी खबर
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम की झूठी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी सुनील हरियाणा के दादरी का रहने वाला है, जो एयरफोर्स में सार्जेंट है. दरअसल, उसे ट्रेन पकड़ना था. लेकिन वो लेट हो गया. 

इसी दौरान जब उसे लगा कि उसकी ट्रेन छूट जाएगी तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में दिल्ली मुंबई राजधानी में बम होने की झूठी सूचना दी. ट्रेन को शाम के 4:55 बजे निकलना था. 4:56 बजे आरोपी ने कॉल कर बम की सूचना दी. 

सूचना पाकर पुलिस ने ट्रेन को 45 मिनट तक सर्च किया. कुछ नहीं मिलने के बाद ट्रेन को देरी से रवाना किया गया. उसके बाद कॉल ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें -
-- केंद्र ने PM को लेकर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को साझा करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश - सूत्र
-- केंद्र ने सोशल मीडिया 'इंफ्लूएंसरों' के लिए जारी किए नए नियम, पालन नहीं करने पर ₹50 लाख तक का जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-Mumbai Rajdhani Express, Delhi, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com