सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं 2026 के दौरान लाखों छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं. क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेंगी. इस दौरान मेट्रो स्टेशनों पर छात्रों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. डीएमआरसी ने सीआईएसएफ के सहयोग से क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा जांच में तेजी लाने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है, जिससे एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को फ्रिस्किंग से लेकर टिकट काउंटर तक हर जगह प्राथमिकता मिलेगी. यानी छात्रों को न तो मेट्रो स्टेशन की लाइन में लगना पड़ेगा और ना ही टिकट लेने में झिकझिक का सामना करना पड़ेगा.
CBSE एग्जाम के दौरान खास इंतजाम
डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख अनुज दयाल ने बताया कि राजधानी में लाखों छात्रों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए, डीएमआरसी ने सीआईएसएफ के सहयोग से परीक्षा के दिनों में बढ़ी हुई यात्री संख्या को संभालने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर विशेष सुविधा उपाय लागू किए हैं.
DELHI METRO TO PRIORITIZE STUDENTS IN FRISKING & TICKETING DURING CBSE BOARD EXAMS 2026
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 20, 2026
With the CBSE Board Examinations 2026 for Classes X and XII scheduled from February 17 to April 10, 2026, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) has made arrangements to ensure smooth and…
एडमिट कार्ड वाले छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता
लेकिन ये सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो मेट्रो स्टाफ को एडमिट कार्ड दिखाएगा. सीबीएसई का एडमिट कार्ड साथ रखने वाले विद्यार्थियों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी. एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को टिकट ऑपरेटिंग मशीन और कस्टमर केयर केंद्रों से टिकट खरीदते समय भी प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा छात्रों के लिए खास अनाउंसमेंट भी किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं