मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एमआईए) प्राधिकारियों ने एक विमान में विस्फोटक होने का दावा करने वाला ई-मेल मिलने के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की. पुलिस ने यह जानकारी दी. आतंकवादी समूह होने का दावा करने वाले ‘फनिंग' नाम के एक प्रेषक ने मंगलुरु समेत देश के कई हवाई अड्डों को मंगलवार रात को इसी प्रकार के ई- मेल भेजे थे.
ई-मेल में लिखा है, ‘‘आपके एक विमान में विस्फोटक हैं. आपके हवाई अड्डे में भी विस्फोटक हैं. विस्फोटक को छुपा कर रखा गया है और कुछ ही घंटों में इनमें विस्फोट हो जाएगा. मैं आप सभी को मार दूंगा. हम एक आतंकवादी समूह हैं जिसका नाम ‘फनिंग' है.''
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हवाई अड्डे के प्राधिकारियों ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर ईमेल देखा और शहर पुलिस को इस बारे में तुरंत सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने हवाई अड्डे की विस्तृत तलाशी ली.
शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त जांच चौकी स्थापित करके हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने सुरक्षा जांच की.
बाजपे के पुलिस निरीक्षक ने हवाई अड्डा प्राधिकारियों के साथ बैठक भी की. स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद बाजपे पुलिस ने अडाणी हवाई अड्डे के प्राधिकारियों की एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं