विज्ञापन

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, मुंबई पुलिस ने बताया कैसी है हालत

इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ, उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए. हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

फाइल फोटो
NDTV

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात बाइक सवार ने गोलीबारी की है. ये हादसा तब हुआ जब टाइगर अपने घर से बाहर जा रहे थे. हमलावरों ने जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हमला किया.  इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ, उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए. हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

मुंबई पुलिस ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं.

इस हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू नाम के शख्स ने ली है. ये शख्स खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का बताता है. एक ऑडियो जारी कर कहा, "जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है. इसको (टाइगर) हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा."

यह भी पढ़ें: मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर सहित दो लोग घायल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com