मानसून के समय में मुंबई में जलजमाव के साथ-साथ सड़कों के गड्ढे भी यहां रहने वालों के लिए एक बड़ी समस्या ही हैं. कई बार तो इन गड्ढों की चपेट में आने से लोगों को गंभीर चोटें आने से लेकर जान तक गंवानी पड़ी है. मुंबई में इस बार भी भारी बारिश के बाद लोगों को इन गड्ढों से दो चार होना पड़ रहा है. बीएमसी की लापरवाही के कारण इन गड्ढों का आकार और दायरा बढ़ता जा रहा है.
प्रशासन की इस लापरवाही के प्रति उन्हें आगाह करने और समय रहते इन गड्ढों को भरवाने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS) ने एक अनोखा तरीका अपनाया है. MNS ने बीएमसी को इन गड्ढों की याद दिलाने के लिए मुंबई में गड्ढा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करा रही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खास बात ये है कि मुंबई के अंधेरी साकीनाका में MNS के चांदीवली विभाग प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित खेल में स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों पर लॉन्ग जंप और लेमन स्पून खेला. गौरतलब है कि मुंबई में सड़क पर गड्ढों का आलम ये है कि शनिवार को खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने को बीएमसी दफ्तर जाना पड़ा.
मिली रही जानकारी के अनुसार इस दौरान शिंदे ने बीएमसी आयुक्त इकबाल चहल से मुलाकात की और साथ ही गड्ढे भरने के कामों का जायजा भी लिया. इस दौरान सीएम शिंदे ने दावा भी किया कि अगले दो साल में मुंबई की सभी सड़कों का सीमेंट से बनाया जाएगा ताकि गड्ढे होने की समस्या से ही निजात मिल जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं