विज्ञापन

असम के जोरहाट में जोरदार विस्फोट, दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

असम के जोरहाट में जोरदार विस्फोट, दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल
  • असम के जोरहाट जिले के राजामैदाम न्यू कॉलोनी में कबाड़ की दुकान में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई
  • मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद और आठ वर्षीय मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है
  • पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है, लेकिन विस्फोट के सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम के जोरहाट जिले के राजामैदाम न्यू कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक कबाड़ की दुकान में हुए जोरदार विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद (40) और मोहम्मद इकबाल (8) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सेहनाज बेगम (12) और नूरजहां बेगम शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि नूर मोहम्मद की विस्फोट के बाद मौके पर ही मौत हो गई. विस्फोट इतना तीव्र था कि उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जो विस्फोट की भयावहता को दर्शाता है.

Latest and Breaking News on NDTV
इस घटना में दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए - एक आठ वर्षीय लड़का मोहम्मद इकबाल और एक 12 वर्षीय लड़की सेहनाज बेगम. दोनों को तत्काल उपचार के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. इकबाल ने बाद में दम तोड़ दिया. वहीं लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा, नूरजहां बेगम नाम की एक महिला विस्फोट में मामूली रूप से घायल हो गई.

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

चुनाव से पहले इस घटना ने इलाके में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है, जिससे स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: असम में फैली अफवाह, कई हिस्सों में पेट्रोल पंप करने पड़े बंद, फिर सीएम ने लोगों से की ये अपील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com