विज्ञापन

असम में फैली अफवाह, कई हिस्सों में पेट्रोल पंप करने पड़े बंद, फिर सीएम ने लोगों से की ये अपील

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

असम में फैली अफवाह, कई हिस्सों में पेट्रोल पंप करने पड़े बंद, फिर सीएम ने लोगों से की ये अपील

गुवाहाटी समेत असम के कई हिस्सों में बुधवार (25 मार्च) को पेट्रोल पंप की लंबी लाइन लग गई. सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की खबरें फैलती रहीं. इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लोगों से घबराकर अधिक खरीदारी न करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. असम में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. 

जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा न करें- सीएम

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी सर्वदलीय बैठक में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देशभर में ईंधन आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है. उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील करते हुए कहा, "अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करने से बाजार में कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है. मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा न करें."

कई जगह पंप पर लगाने पड़े थे साइन बोर्ड

हाल के दिनों में ईंधन की उपलब्धता को लेकर कुछ जगहों पर चिंता के चलते पेट्रोल पंपों पर मांग बढ़ी थी. गुवाहाटी में घबराहट में खरीदारी के कारण भंडार खत्म होने के बाद कई पेट्रोल पंप पर 'ईंधन नहीं है' के साइन बोर्ड भी लगा दिए गए. जबकि कई जगह पंप बंद हो गए थे. 

गोलाघाट, नगांव और दरांग जिलों सहित अन्य स्थानों से भी घबराहट में खरीदारी के कारण भंडार खत्म होने की इसी तरह की खबरें मिलीं. इसी के चलते अब खुद मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Fuel Crisis, Petrol Queue Guwahati, Himanta Appeal, No Fuel Shortage Assam, Assam Panic Buying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com