- अमित मालवीय ने 2025-26 में भारत की GDP बताकर राहुल गांधी की आर्थिक सुनामी वाली चेतावनी को खारिज किया
- भारत ने जर्मनी, जापान, यूरो क्षेत्र और जी7 देशों की तुलना में कहीं अधिक आर्थिक वृद्धि दर हासिल की है
- अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तीखा व्यंग्य करते हुए उनके आर्थिक दावों को मजाक और निराधार बताया है
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कहा था कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है. अब बीजेपी ने 2025-26 के जीडीपी डेटा से राहुल पर निशाना साधा है. बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7 फीसदी के दर से बढ़ रही है. उन्होंने UPA सरकार और NDA सरकार के दौरान अर्थव्यस्था के अंतर को भी समझाया.
राहुल गांधी को डेटा से जवाब
एक्स पर तीन अलग-अलग पोस्ट कर अमित मालवीय ने लिखा, 'राहुल गांधी ने “आर्थिक सुनामी” की चेतावनी दी थी. सुनामी आई और भारत को बदनाम करने की उनकी नई नापाक कोशिश नाकाम हो गई. नये जीडीपी आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की विकास दर 7.7% रही, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है.
तिमाही दर तिमाही भारत की विकास दर स्थिर रही:
- 6.7% (पहली तिमाही)
- 8.4% (दूसरी तिमाही)
- 7.8% (तीसरी तिमाही)
- 7.8% (चौथी तिमाही)
Rahul Gandhi was warning of an “economic tsunami.”
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 5, 2026
The tsunami came — and washed away his latest sinister attempt to malign India.
The latest GDP data shows India growing at 7.7% in FY 2025–26, the fastest among major economies.
Quarter after quarter, India held firm:
• 6.7%… pic.twitter.com/da9Nnueqn4
वहीं दूसरी ओर, जर्मनी की विकास दर मात्र 0.4%, जापान की 0.8%, यूरो क्षेत्र की 1.3% और जी7 देशों की 1.6% रही. उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भी भारत ने इंडोनेशिया, मलेशिया, मैक्सिको और थाईलैंड को पीछे छोड़ दिया. ऑटोमोबाइल की बिक्री सर्वकालिक उच्च स्तर पर है, विनिर्माण क्षेत्र में विस्तार जारी है, जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है, ऋण वृद्धि मजबूत है और विदेशी मुद्रा भंडार स्वस्थ बना हुआ है. यह लचीलापन है, घबराहट नहीं. आज जो एकमात्र "सुनामी" दिखाई दे रही है, वह कांग्रेस पार्टी की दुर्भावनापूर्ण सोच को डुबोने वाली सुनामी है.'
2013 से की आज की तुलना
अमित मालवीय ने आगे लिखा, '2013 में, भारत को "कमजोर पांच" अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना गया था. दोहरा घाटा, उच्च मुद्रास्फीति, नीतिगत गतिरोध, आर्थिक अनिश्चितता. आज, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है. रिकॉर्ड बुनियादी ढांचे के निर्माण और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से लेकर नियंत्रित मुद्रास्फीति और निर्णायक नीति निर्माण तक, यह परिवर्तन उल्लेखनीय रहा है. जबकि कुछ लोग अभी भी निराशा फैला रहे हैं और आर्थिक पतन की भविष्यवाणी कर रहे हैं, तथ्य इससे बिल्कुल अलग कहानी बयां करते हैं.'
In 2013, India was branded one of the “Fragile Five” economies.
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 5, 2026
Twin deficits. High inflation. Policy paralysis. Economic uncertainty.
Today, India stands as the world's fastest-growing major economy.
From record infrastructure creation and strong forex reserves to controlled… pic.twitter.com/AmnJgbSdZq
इसके बाद अमित मालवीय का तीसरा ट्वीट आता है. इसमें वो लिखते हैं कि ये राहुल गांधी पर मजाक है. साथ में एक कैरिकेचर भी है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी बहुत मजबूत दिखाई देते हैं और उनके हाथों में भारत के 7.7% जीडीपी ग्रोथ का बोर्ड हैं. वहीं राहुल गांधी का कैरिकेचर छोटा है और वो भारत की इकोनॉमी को मरा हुआ बताते हैं.
ये भी पढ़ें-
खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेदारी - सूत्र
'देश की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते...', यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बेल याचिका SC ने की खारिज
TMC विधायकों के बाद सांसदों के भी टूटने का डर, ममता बनर्जी की बैठक में 41 में से सिर्फ 5 पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं